फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Complaint in Zirakpur police station for filing a case against 'Tandava' web series

‘तांडव’ वेब सीरीज के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए जीरकपुर थाने में शिकायत

Wed, 20 Jan 2021 02:20 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Complaint in Zirakpur police station for filing a case against 'Tandava' web series
जीरकपुर। शिव सेना पंजाब की महिला शक्ति ने वेब सीरीज ‘तांडव’ के खिलाफ थाना ढकोली में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में ‘तांडव’ वेब सीरीज के प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, एक्टर मोहम्मद जिशन अयूब और सीरीज के डायलॉग राइटर पर धारा 295ए के तहत केस दर्ज करने की अपील की है। शिव सेना पंजाब के जीरकपुर इकाई की प्रधान नीलम त्यागी, जरनल सेक्रेेटरी सोनिया मल्होत्रा, ढकोली प्रधान मनीषा अरोड़ा और चैयरपर्सन पंजाब रमणीक शर्मा ने कहा कि अमेजॉन प्राइम पर दिखाई जा रही वेब सीरीज ‘तांडव’ में भगवान श्रीराम और भगवान शिव का अत्यंत अपमान किया गया है। इससे पूरे हिंदू समाज को भारी ठेस पहुंची है। इसका विरोध करते हुए उनकी संस्था ने ढकोली पुलिस को लिखित शिकायत दी है कि तांडव वेब सीरीज के खिलाफ हिंदू धर्म का अपमान करने के आरोप में धारा 295ए के तहत केस दर्ज किया जाए, जिससे भविष्य में किसी भी धर्म का कोई अपमान न कर सके। किसी को भी किसी के धर्म के बारे में अभद्र भाषा या अपमान करना उचित नहीं है। इस मौके पर यूथ मंडल प्रधान रेखा, स्यामा यादव, अमनदीप शर्मा, अक्षय राणा, ऋषि, बिट्टू और अनिल कौशिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed