फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Come for ultrasound in March, now get it done from outside

Mohali News: अल्ट्रासाउंड के लिए मार्च में आओ, अभी तो बाहर से कराओ

Mon, 24 Feb 2025 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Come for ultrasound in March, now get it done from outside
अल्ट्रासाउंड के ​लिए लाइन में लगी महिलाएं। संवाद
मोहाली। फेज-6 के सिविल अस्पताल में आपको अल्ट्रासाउंड करवाना है तो लाइन लंबी है। हालात यह हैं कि अल्ट्रासाउंड करवाने आने वालों को अगले माह की डेट दी जा रही है। यहां एक ही रेडियोलॉजिस्ट है और मशीन दो, रोजाना अल्ट्रासाउंड करवाने आने वाले मरीज हैं सौ। हालात यह है कि मरीजों से कहा जाता है कि अल्ट्रासाउंड के लिए मार्च में आओ, अभी कराना है तो बाहर से कराओ। ऐसी स्थिति में मरीजों को सिविल अस्पताल के बाहर से अल्ट्रासाउंड कराने के लिए जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सेक्टर-70 मटौर निवासी मरीज सुनीता देवी ने कहा कि पेट दर्द से परेशान होकर वह सिविल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंची थी। सुनीता ने बताया कि अक्टूबर 2024 में उसके पेट में दर्द शुरू हुआ था तो उसने सिविल अस्पताल में ही इलाज कराया था। अल्ट्रासाउंड भी तुरंत हो गया था, लेकिन अब अल्ट्रासाउंड की डेट दी जा रही है।
विज्ञापन



सुनीता ने बताया कि अचानक मेरे पेट में दर्द शुरू हुआ था तो दर्द की दवा लेने के लिए सुबह साढ़े बजे फेज -6 सिविल अस्पताल में आ गई थी। डाक्टर से अल्ट्रासाउंड कराने के लिए पर्ची बनवाई। जब अल्ट्रासाउंड कराने के रूम के बाहर पहुंची तो वहां स्टाफ का एक कर्मचारी कहने लगा कि तुरंत यहां अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाएगा। अगर आपको सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराना है तो अगले महीने की डेट दी जाएगी और जो डेट देंगे उसी दिन ही आकर अल्ट्रासाउंड कराना होगा। अगर आपको एमरजेंसी में अल्ट्रासाउंड कराना हो तो बाहर से कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक ही है रेडियोलॉजिस्ट
सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करने के लिए एक ही रेडियोलॉजिस्ट है। प्रतिदिन डेढ़ से दो सौ मरीज अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आते हैं। ऐसी स्थिति में मरीजों को डेट ही दी जाती है। इस वजह से अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मरीजों को बाहर जाना पड़ता।




सिविल अस्पताल में हमारे पास रेडियोलॉजिस्ट की कमी है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए एक या दो दिन की डेट दी जाती है। -डॉ. सुनीता जैन, सिविल सर्जन, फेज-6 सिविल अस्पताल मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed