{"_id":"5f1359b38ebc3e9fee66b835","slug":"cm-said-on-payment-of-online-invoice-system-will-change-soon-mohali-news-pkl3817988118","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन चालान के भुगतान पर सीएम बोले... जल्द ही बदलेंगे सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन चालान के भुगतान पर सीएम बोले... जल्द ही बदलेंगे सिस्टम
विज्ञापन
मोहाली। राज्य के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के साप्ताहिक लाइव फेसबुक सेशन हैश आस्क कैप्टन में मोहाली निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार को उनसे एक सवाल किया। रूपेश जागोरिया ने उनसे पूछा की मोटर साइकिल और कार के चालान ऑनलाइन भुगतान क्यों नहीं किए जाते। ऑफलाइन चालान भुगतान में मुश्किल आती है। वहीं, इससे भ्रष्टाचार बढ़ता है। उनके सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही डिप्टी कमिश्नरों को ऑनलाइन चालान भुगतने के सिस्टम को शुरू करने के निर्देश दिए जाएंगे।
इससे पहले सीएम ने लोगों को प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति के बारे में अपडेट करवाया और इसके साथ ही बताया कि कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि असल में पिछले सप्ताह के दौरान हमारे पास रोजाना तीन सौ के करीब केस आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि पिछले हफ्ते के दौरान अधिक से अधिक केस पांच जिलों जिनमें जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, पटियाला और मोहाली में से आ रहे हैं। इनमें 70 फीसदी केस नए दर्ज किए गए हैं।
सीएम ने लोगों से अपील की है कि बड़ी गिनती में लोग एक जगह पर एकत्रित न हों। भले ही राजनीतिक पार्टियों, एसोसिएशनों ओर यूनियनों की मीटिंग क्यों न हो। उन्होंने लोगों को कोरोना सेफ्टी प्रोटोकॉल की पालना करने के लिए कहा है। क्योंकि हमारी तरफ से किए गए गैर जिम्मेदार व्यवहार से सभी भाईचारे के लिए खतरा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार कोरोना की रोकथाम के लिए लोगों को दस लाख कपड़े के मास्क मुफ्त मुहैया करवाएगी। जिस किसी को भी कोई जरूरत है। वह डीसी या एसएसपी से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
जिक्रयोग है कि इससे पहले भी सीएम सेे लाइव प्रोग्राम में मोहाली के व्यक्ति ने खरड़ चंडीगढ़ के हाईवे पर बन रहे फ्लाईओवर के बनने में कितना समय लगेगा, इसको लेकर सवाल किया था। जिसके जवाब में सीएम ने जल्दी ही फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया था।