फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Club owner threatened, if life is dear, make arrangements for 40 lakhs

Mohali News: क्लब मालिक को धमकी, जान प्यारी है तो कर लो 40 लाख का इंतजाम

Wed, 28 Jun 2023 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Club owner threatened, if life is dear, make arrangements for 40 lakhs
पंचकूला सेक्टर-11 स्थित कोको कैफे एंड लाउंज के मालिक को रास्ते में घेरकर लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगी रंगदारी
विज्ञापन


जीरकपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की

संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। पंचकूला सेक्टर-11 स्थित कोको कैफे एंड लाउंज के मालिक को रास्ते में घेरकर जान से मारने की धमकी देते हुए 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाइक सवार दो बदमाशों ने चंडीगढ़ से लौटते समय जीरकपुर में क्लब मालिक को घेरकर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकाते हुए कहा कि पैसों की मांग की। शिकायत पर जीरकपुर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में दी शिकायतकर्ता तानिश भट्ट निवासी जीरकपुर ने बताया कि वह रोहित निवासी चंडीगढ़ और लुबास गुप्ता निवासी फगवाड़ा (पंजाब) के साथ मिलकर पंचकूला सेक्टर-11 में कोको कैफे एंड लाउंज नामक एक क्लब चलाते हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें बीते दिनों एक अनजान व्हाट्सएप नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि ‘तुम क्लब जाना बंद कर दो नहीं तो अंजाम बहुत बुरा होगा।’ इस फोन कॉल पर उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

अगले दिन फिर से उन्हें एक व्हाट्सएप कॉल आई और फोन करने वाले ने अपना नाम सचिन बताते हुए कहा कि वह लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से बोल रहा है। इसके बाद उसने धमकी देते हुए कहा कि ‘क्लब जाना बंद कर दे क्योंकि तेरा घर क्लब से काफी दूर है, या फिर अपने परिवार को बोलकर चार बंदों का इंतजाम कर ले।’ इस धमकी के बाद वह काफी डर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तानिश ने बताया कि कुछ दिन बाद वह अपने ड्राइवर के साथ रात को कार से चंडीगढ़ गए थे। वहां से जब वह लौट रहे थे तो जीरकपुर में कालका चौक से थोड़ा आगे मोटरसाइकल सवार दो युवकों ने उन्हें घेर लिया और उनकी कार के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट पहन रखा था। दोनों बाइक से उतरकर उनकी गाड़ी के पास पहुंचे और एक ड्राइवर की साइड और दूसरा मेरी साइड खड़ा हो गया। फिर ड्राइवर का शीशा नीचे करवाकर झुकने के लिए कहा और जेब पिस्टल निकाल कर धमकाते हुए कहा कि अगर अपनी व अपने परिवार की सलामती चाहता है तो जल्द से जल्द चालीस लाख रुपये का इंतजाम कर ले। हम तुझे जल्द मिलेंगे। इसके बाद रात करीब साढ़े दस बजे एंबुलेंस के सायरन की आवाज सुनकर आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

इसके बाद शिकायतकर्ता ने अगले दिन डीएसपी जीरकपुर को शिकायत दी। उन्होंने एसपी (ग्रामीण) और एसपी (इनवेस्टिगेशन) को मामले की जांच सौंपी। जांच के बाद रिपोर्ट एसएसपी मोहाली को सौंपी गई। इसके बाद एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने मामले में डीए लीगल से सलाह लेकर जीरकपुर थाना पुलिस को केस दर्ज करने को कहा। जीरकपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed