फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Clerks burnt the effigy of the government demanding increase in pay scale

Mohali News: वेतनमान बढ़ाने की मांग को लेकर क्लर्कों ने फूंका सरकार का पुतला

Sat, 05 Aug 2023 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Clerks burnt the effigy of the government demanding increase in pay scale
पंचकूला। प्रदेशभर के क्लर्क वेतनमान 35,400 रुपये करने की मांग को लेकर 31 दिन से धरने पर बैठे हैं। मांग पूरी नहीं होने पर शुक्रवार को क्लर्क एसोसिएशन ने सेक्टर-5 स्थित धरनास्थल के पास हरियाणा सरकार का पुतला फूंककर विरोध प्रकट किया। एसोसिएशन ने वीरवार को थाली बजाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया था। शुक्रवार को प्रदर्शन की अध्यक्षता राज्य महामंत्री हरिओम और जिला प्रधान मनोज कुमार ने की। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर पूरे प्रदेश में राज्य सरकार का पुतला फूंका गया है। धरनास्थल पर भारी संख्या में प्रदेश से पहुंचे क्लर्क मौजूद रहे। वेतनमान बढ़ाने की मांग को लेकर क्रमिक भूख हड़ताल भी चल रहा है। शुक्रवार को भूख हड़ताल पर पशुपालन एवं डेयरी विभाग की रश्मि, हेमलता, नेहा, कशिश और गुरदीप बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed