{"_id":"6259caa75cb23d1236268469","slug":"clean-survey-campaign-got-a-shock-fourteen-employees-found-absent-in-checking-mohali-news-pkl447769498","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ सर्वेक्षण मुहिम को लगा धक्का, चैकिंग में चौदह मुलाजिम मिले गैर हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ सर्वेक्षण मुहिम को लगा धक्का, चैकिंग में चौदह मुलाजिम मिले गैर हाजिर
विज्ञापन
मोहाली। स्वच्छ सर्वेक्षण में इलाके की रैंकिंग सुधारने के लिए नगर निगम द्वारा किए जा रहे प्रयासों को शुक्रवार को उस समय धक्का लगा। जब मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने इलाके में जाकर सफाई के काम का जायजा लिया। इस दौरान चौदह सफाई मुलाजिम गैर-हाजिर मिले।
उन्होंने उक्त सफाई मुलाजिमों को चेतावनी दी गई है कि अगर कोई भी मुलाजिम ड्यूटी समय के दौरान गैर-हाजिर पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, उन्होंने सीनियर अधिकारियों को कहा कि इस काम को गंभीरता से लिया जाए। नहीं तो उन पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मेयर शुक्रवार को छुट्टी वाले दिन डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी के साथ विभिन्न इलाकों में गए। इस दौरान उन्होंने चार सेक्टरों का दौरा किया। सबसे पहले वह फेज-सात, सेक्टर-70-71 में गए। आखिर में उन्होंने फेज-3बी1 व गांव मटौर का दौरा किया। इस दौरान चैकिंग में चौदह मुलाजिम ही गैर-हाजिर पाए। इसके बाद मेयर ने नगर निगम के सैनिटेशन विभाग के कर्मचारियों को अपने अधीन आने वाले एरिया में सफाई के काम को बढ़िया तरीके से करवाने के आदेश दिए हैं।किसी भी एरिया में यदि सफाई की खामी सामने आती है तो उसके लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
मशीनों से सफाई न होने से सफाई व्यवस्था का बुरा हाल
शहर की ए और बी सड़कों की मशीनों से सफाई का ठेका खत्म हो गया। विधानसभा चुनाव होने के चलते टेंडर आदि लगाने का काम अधर में रह गया था। ऐसे में शहर की सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। इसी बीच विपक्षी दल के पार्षद भी नगर निगम पर हमला बोल रहे हैं। हालांकि नगर निगम सफाई के काम को रफ्तार देने के लिए कई विकल्पों पर काम कर रहा है। गत वर्ष मोहाली की स्वच्छ सर्वेक्षण में 81वां स्थान रहा था।
कई जगह जरूरत से कम मिलीं ट्रॉलियां
चेकिंग में पाया गया कि कई इलाकों में जरूरत से कम ट्रालियां थीं जिससे कई जगह सफाई मुलाजिमों को दिक्कत आ रही थी। उन्होंने दौरे के बाद अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि ट्रॉलियों की संख्या में बढ़ोतरी की जाए ताकि किसी भी तरह की परेशानी मुलाजिमों को न उठानी पड़े और सफाई का काम भी रफ्तार पकड़े।
क्या कहते हैं अधिकारी
सोमवार को नगर निगम की मीटिंग में मशीनों से सफाई संबंधी प्रस्ताव पास किया जाएगा। इस सफाई ठेके का वर्क आर्डर होने तक सफाई के लिए दूसरे प्रबंध किए जाएंगे ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े। -कुलजीत सिंह, डिप्टी मेयर