फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Claims of better health services during the day, emergency services are locked at night

Mohali News: दिन में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावे, रात को आपात सेवाओं को लग जाता है ताला

Tue, 24 Feb 2026 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Claims of better health services during the day, emergency services are locked at night
मोहाली। फेज-6 सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत पंजाब सरकार के बड़े-बड़े दावों पर सवाल खड़े कर रही है। दिन में आधुनिक सुविधाओं और बेहतर इलाज के दावे किए जाते हैं, लेकिन रात होते ही ये दावे हवा हो जाते हैं। रात के समय अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी का सामान करना पड़ता है। रविवार रात दस बजे संवाद प्रतिनिधि ने सरकारी अस्पताल और एम्स की पड़ताल की तो हालात बदतर नजर आए। रात के समय अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध ही नहीं रहती। आपात स्थिति में पहुंचे मरीजों को या तो सुबह तक इंतजार करना पड़ता है या फिर मजबूरी में निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन

यही हाल इंडोस्कोपी व कलोनोस्कोपी कक्ष का है। वहां रात होते ही ताला लग जाता है। गंभीर पेट दर्द या अन्य आपात समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए हालात पीड़ादायक है। पंजाब सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन मोहाली के इस अस्पताल की रात की स्थिति उन दावों की पोल खोल रही है। सवाल यह है कि जब सबसे ज्यादा जरूरत रात के समय होती है, तब सुविधाएं क्यों ठप हो जाती हैं। मरीजों का दर्द और परिजनों की बेबसी इस बात की गवाही दे रही है कि सुधार केवल कागजों तक सीमित है। संवाद
विज्ञापन


जच्चा-बच्चा केंद्र में सुविधाओं की अनदेखी
जच्चा-बच्चा केंद्र की हालत भी चिंताजनक है। यहां मरीजों के परिजनों के बैठने के लिए रखी गई बैंचें टूटी पड़ी हैं। रातभर जागकर इलाज का इंतजार करने वाले परिजनों को जमीन पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इतना ही नहीं इसी केंद्र की सीढि़यों के पास खुली बिजली की तार हादसों को न्योता दे रही है। अंधेरे में यह खतरा और भी बढ़ जाता है, इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पार्किंग में सालों से खड़ी कंडम एंबुलेंस
अस्पताल परिसर की पार्किंग में कई सालों से खड़ी कंडम एंबुलेंस भी परेशानी का सबब बनी हुई है। यह न केवल जगह घेर रही है, बल्कि यह सवाल भी उठाती हैं कि आखिर आपात सेवाओं के नाम पर खड़ी की गई एंबुलेंसों का उपयोग क्यों नहीं हो रहा।



रात में ब्लड सैंपल, रिपोर्ट सुबह
लैब सेवाओं की स्थिति भी निराशाजनक है। रात के समय जब ब्लड सैंपल देने और रिपोर्ट के बारे में पूछा गया, तो जवाब मिला कि सैंपल तो ले लिए जाएंगे, लेकिन रिपोर्ट सुबह ही मिलेगी। अगर तुरंत रिपोर्ट चाहिए तो बाहर से टेस्ट करवाना पड़ेगा। यह जवाब सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की असल तस्वीर सामने रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed