फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   civik amenities

अब मोहाली में जरूरतमंद लोगों के घर का सपना होगा सच

Sat, 03 Aug 2019 01:36 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
civik amenities
मोहाली। शहर में जिन लोगों के पास अभी तक अपना घर नहीं है या फिर जिनके पास पक्का मकान नहीं है, उनको घर मुहैया करवाने के लिए पंजाब सरकार के हाउसिंग डिपार्टमेंट ने कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत नगर निगम ने अब तीसरा डिमांड सर्वे करवाने का फैसला लिया है। सर्वे से जुड़ी जानकारी लेने के लिए लोगों को दिक्कत न आए, इसके लिए निगम ने दो अधिकारी नियुक्त किए हैं। इनसे फोन पर भी यह जानकारी हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन

सरकार द्वारा बेघर शहरवासियों को पक्के मकान मुहैया करवाए जाने हैं, या फिर जिनके कच्चे मकान हैं, उक्त लोग इस स्कीम का लाभ ले पाएंगे। घर मुहैया करवाने वाली स्कीम के लिए विभाग की तरफ से एक प्रोफार्मा तैयार किया गया है। इसमें व्यक्ति के घर के मेंबरों, रोजगार, धर्म आदि से लेकर 23 तरह की जानकारियां मुहैया करवानी होंगी। यह डिमांड सर्वे 30 अगस्त तक पूरा किया जाना है। नगर निगम ने डिमांड सर्वे संबंधी सारी जानकारी 50 वार्डों के पार्षदों को भेज दी है। साथ ही उन्हें कहा है कि इस संबंध में जरूरतमंद लोगों को जागरूक कर उनके फार्म भरवाएं। वहीं, स्कीम संबंधी अधिक जानकारी हासिल करने के लिए दो अधिकारी लगाए गए हैं। इनमें नरिंदर सिंह दालम व सुनील कांसल से संपर्क किया जा सकता है। इसके लिए लोग 7814016896 या 9780021352 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन

शहर के विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए नगर निगम ने नए सिरे कवायद शुरू कर दी है। डेवलपमेंट्स वर्क्स के कार्य में बजट ओवर होने के कारण कई विकास कार्य रुक गए थे। इन कार्यों को पूरा करने के लिए अलग अलग हेड्स में पड़े पैसे को विकास कार्यों में लेने के लिए बजट को रिस्ट्रक्चर किया जाएगा। सोमवार को होने वाली हाउस की मीटिंग में इस संबंध में प्रस्ताव लाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक मोहाली नगर निगम के कई हेड्स में ऐसा पैसा पड़ा है, जिसको खर्च नहीं किया जा सका और इसे रिस्ट्रकचर किया जा सकता है या इसका कुछ हिस्सा इसमें से लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed