{"_id":"5d4b33738ebc3e6c901c16ce","slug":"civic-amenities-mohali-news-pkl3468491152","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में स्थापित होंगे तीन अर्बन कम्युनिटी हेल्थ सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में स्थापित होंगे तीन अर्बन कम्युनिटी हेल्थ सेंटर
विज्ञापन
बच्चे को दवा पिलाकर राज्यस्तरीय मुहिम की शुरुआत करते सेहत मंत्री बलबीर सिद्धू।
- फोटो : MOHALI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। पंजाब सरकार ने आज छोटे बच्चों में डायरिया के मामलों पर रोक लगाने के लिए रूटीन टीकाकरण प्रोग्राम के तहत रोटावायरस टीका बुधवार को लांच किया। राज्य स्तरीय समागम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि रोटावायरस एक बीमारी है, जो देश में 5 साल से कम उम्र के बच्चों की 30-40 प्रतिशत (80,000 से अधिक) मौतों का कारण बनती है। इसमें से 50 प्रतिशत मौतें एक साल से कम उम्र के बच्चों की रिकॉर्ड की गई हैं। उन्होंने कहा कि रोटावायरस टीका बच्चों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करेगा और राज्य में मृत्युदर को कंट्रोल करने में भी सहायक होगा। हालांकि पंजाब में राष्ट्रीय प्राप्तियों की तुलना में पिछले पांच साल में नवजात और पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्युदर में भारी कमी दर्ज की गई है। यह टीकाकरण इस दर को और घटाने में सहायता करेगा। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि मोहाली में जल्द ही तीन अर्बन कम्युनिटी हेल्थ सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जिससे लोगों का फायदा होगा।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राप्त लक्ष्यों संबंधी बताते हुए सेहत मंत्री ने कहा कि पंजाब द्वारा एनएफएचएस-4 के अनुसार 89.1 प्रतिशत और एचएमआईएस 2018-19 के अनुसार 95 प्रतिशत टीकाकरण किया गया है। उन्होंने टीकाकरण प्रोग्राम को और ज्यादा मजबूती प्रदान करने के लिए जरूरी कदम उठाने और राज्य के हरेक बच्चे तक यह टीका पहुंचाने का भरोसा दिलाया। सिद्धू ने बताया कि सरकारी अस्पताल रूटीन टीकाकरण प्रोग्राम के सख्त निर्देशों के अंतर्गत बच्चों का 90 प्रतिशत टीकाकरण कर रहे हैं। यह टीकाकरण शृंखला सभी स्वास्थ्य केंद्रों में चलाई जा रही है और इसके लिए सहायक नर्स प्रसाविका और स्टाफ नर्सों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस मौके पर मंत्री के राजनीतिक सचिव हरकेश चंद शर्मा, डायरेक्टर स्वास्थ्य सेवाएं जसपाल कौर, प्रोग्राम अधिकारी डॉ. जीबी सिंह, सिविल सर्जन मोहाली डॉ. मनजीत सिंह, सीनियर डिप्टी मेयर रिशव जैन, पार्षद जसवीर सिंह मणकू, पार्षद कुलजीत सिंह बेदी, पार्षद भारत भूषण, पार्षद सुरिंदर सिंह राजपूत, जसप्रीत सिंह गिल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोहाली शामिल थे।
सिद्धू ने बताया कि पिछले दस साल में विभाग ने पोलियो को खत्म किया, मीसल्ज पैंटावैलेंट वैक्सीन की दूसरी खुराक दी और तीन बार दिया जाने वाला पोलियो का टीका दो बार किया। नियमित टीकाकरण के अंतर्गत कामयाबी के साथ मीजल्ज-रुबेला (एमआर) मुहिम चलाई। हाल ही में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपने टीकाकरण प्रोग्राम में बड़ी उम्र वाले व्यक्तियों में बढ़ रहे डिप्थीरिया से निपटने के लिए डिप्थीरिया टीके (टीटी की जगह टीडी) को भी शामिल किया गया।