फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   City's air is still not clean, GRAP will be implemented if AQI reaches 300

Chandigarh: अभी भी साफ नहीं है शहर की हवा, विशेषज्ञों की चेतावनी-एक्यूआई 300 तक पहुंचा तो लागू होगा जीआरएपी

Tue, 07 Nov 2023 01:47 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 07 Nov 2023 01:47 AM IST
सार

पर्यावरण विभाग के निदेशक टीसी नौटियाल ने बताया कि शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स अभी पिछले साल के मुकाबले बेहतर स्थिति में है लेकिन फिर भी विभाग ने कड़ी नजर रखी हुई है। अगर लगातार दो दिन तक शहर का एक्यूआई 300 से ज्यादा रहता है तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान को लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
City's air is still not clean, GRAP will be implemented if AQI reaches 300
चंडीगढ़ में छा रहा स्मॉग - फोटो : फाइल

विस्तार

चंडीगढ़ की हवा अभी भी साफ नहीं है। सोमवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 229 तक पहुंच गया। यह खराब की कैटेगरी में आता है। सिटी ब्यूटीफुल, जहां पेड़ों की संख्या काफी ज्यादा है, का एक्यूआई पिछले कई दिनों से खराब की श्रेणी में बना हुआ है। अगर कई दिनों तक एक्यूआई 300 के पार रहेगा तो शहर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) को लागू किया जाएगा।

विज्ञापन


सेक्टर-52 के एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन पर सोमवार दोपहर तीन बजे एक्यूआई 229 दर्ज किया गया। इसके बाद भी एक्यूआई 150 और 200 के बीच रहा। अन्य एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन की स्थिति भी ऐसी ही रही, जबकि रविवार को एक्यूआई 273 तक पहुंच गया था। अनुमान जताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में एक्यूआई 300 पार कर जाएगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Gurmeet Meet Hayer Wedding: आज मेरठ की गुरवीन संग बंधन में बंधेंगे पंजाब के मंत्री गुरमीत, तैयारियां पूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यावरण विभाग के निदेशक टीसी नौटियाल ने बताया कि शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स अभी पिछले साल के मुकाबले बेहतर स्थिति में है लेकिन फिर भी विभाग ने कड़ी नजर रखी हुई है। कहा कि अगर लगातार दो दिन तक शहर का एक्यूआई 300 से ज्यादा रहता है और आने वाले दिनों में भी स्थिति खराब रहने का अनुमान होता है तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) को लागू किया जाएगा। इसमें पाबंदी लगाने समेत कई फैसले लिए जाएंगे। 


उन्होंने कहा कि अभी मध्यम स्तर पर एक्यूआई होने पर लिए जाने वाले फैसले और दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। बता दें कि हवा प्रदूषित होने से सुबह के समय हल्की स्मॉग की चादर छा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि दिल और दमा के मरीजों को घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अगर यह लंबे समय तक रहा तो लोगों को कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है।

पड़ोसी राज्यों में जल रही पराली मुख्य कारणः नौटियाल
टीसी नौटियाल ने कहा कि शहर की हवा खराब होने के पीछे मुख्य कारण पड़ोसी राज्यों में जलाई जा रही पराली है। अगर आने वाले दिनों में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ती हैं तो इसका असर चंडीगढ़ पर भी देखने को मिल सकता है। इसके अलावा शहर में गाड़ियों की संख्या काफी ज्यादा है। बहुत बड़ी संख्या में गाड़ी पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग जिलों से भी आते हैं, एक्यूआई पर इसका असर भी हो रहा है।

सांस के मरीज इसका रखें ध्यान

  • सांस के मरीज सुबह-शाम टहलने के लिए घर से बाहर न जाएं। इस दौरान प्रदूषण का स्तर ज्यादा होता है।
  • अगर सांस की ज्यादा समस्या है तो घर से निकलना बिल्कुल बंद कर दें। बाहर जाना बेहद जरूरी ही है तो एन 95 मास्क पहने।
  • अगर इन्हेलर का इस्तेमाल करते हैं तो उसे लेते रहें और डॉक्टर की बताई दवाओं का सेवन करते रहें।
  • हरी सब्जियां और फलों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और शरीर को हाइड्रेट रखें। ध्यान दें पानी की कमी से समस्याएं बढ़ सकती हैं।
  • खांसी, सांस की समस्या से जुड़े किसी तरह के लक्षण दिखने पर खुद से दवाईयां न खाएं।

(यह जानकारी टीबी व फेफड़ा रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश राणा ने दी।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed