फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   City Council used yellow paw, demolished two illegal constructions

Mohali News: नगर काउंसिल ने चलाया पीला पंजा, दो अवैध निर्माण ढहाए

Tue, 22 Apr 2025 01:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
City Council used yellow paw, demolished two illegal constructions
नगर परिषद की टीम अवैध निर्माण गिराती हुई। संवाद 
जीरकपुर। नगर काउंसिल की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई कर दो अवैध निर्माणों को जेसीबी चलाकर तोड़ दिया। काउंसिल की टीम ने पहली कार्रवाई पीर मुछल्ला क्षेत्र में की। वहां पर त्रिशला प्लस होम्स के गेट के साथ बनाए जा रहे तीन मंजिला मकानों को तोड़ा गया। अधिकारियों के अनुसार यहां पर निर्माणकर्ता ने दो मंजिल तक का नक्शा पास करवाया था लेकिन उसके द्वारा यहां पर तीन मंजिल तक निर्माण कर लिया गया। इसके बाद करीब चार फुट सड़क पर भी अपने निर्माण को बढ़ा लिया। शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर इस निर्माण को तोड़ा गया।
विज्ञापन

बिल्डिंग इंस्पेक्टर अजय बराड़ के अनुसार जब इस निर्माण पर पीला पंजा चलाया जा रहा था, तो तुरंत आसपास के लोग मौके पर आ गए और उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई के दौरान उनके घरों को भी नुकसान पहुंच सकता है तो निर्माणकर्ता द्वारा आश्वासन दिया गया कि वह जितना भी अवैध निर्माण किया गया है, उसको अपने स्तर पर हटा देगा।
विज्ञापन

दूसरी कार्रवाई में विश्रांति सिटी में ग्रीन पार्क एरिया में अवैध रूप से दो कमरे बनाए गए थे। उसको नगर काउंसिल की टीम द्वारा पीला पंजा चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। इस मौके पर मौजूद बिल्डिंग इंस्पेक्टर अजय बराड़, एटीपी सरबजीत सिंह ने कहा के अवैध निर्माणकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी को भी अवैध निर्माण करने की कोई इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed