फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   CIA sub inspector honored with President award died in road accident

खरड़ में हादसा: कार को टिप्पर ने मारी टक्कर, हादसे में राष्ट्रपति पदक विजेता सब इंस्पेक्टर की मौत

Thu, 24 Mar 2022 02:30 AM IST
मोहाली ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (पंजाब) Published by: मोहाली ब्‍यूरो Updated Thu, 24 Mar 2022 02:30 AM IST
सार

गांव सनेटा में बुधवार को दोपहर के बाद उनका दाह संस्कार कर दिया गया। उनके संस्कार में पुलिस विभाग के आलाधिकारी भी शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। दाह संस्कार के मौके पर पुलिस की टुकड़ी ने सलामी दी।

विज्ञापन
CIA sub inspector honored with President award died in road accident
सब इंस्पेक्टर पवन कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खरड़-कुराली नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात करीब एक बजकर बीस मिनट पर दर्दनाक हादसा हुआ। ओवरटेक कर रही कार को टिप्पर ने टक्कर मार दी। कार में सवार राष्ट्रपति अवॉर्ड से सम्मानित सीआईए स्टाफ में तैनात सब इंस्पेक्टर पवन कुमार निवासी गांव सनेटा की मौत हो गई, जबकि दोस्त यादविंदर सिंह उर्फ लाडी निवासी गांव स्याहू गंभीर रूप से घायल हो गया है।

विज्ञापन


उसे मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। खरड़ पुलिस ने अज्ञात टिप्पर चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सब इंस्पेक्टर पवन कुमार सरहिंद सीआईए स्टाफ में तैनात थे। उनके परिवार में माता-पिता के अलावा पत्नी और दो बेटे हैं।
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती यादविंदर सिंह ने पुलिस को बताया है कि वह कार से सब इंस्पेक्टर पवन कुमार के साथ माता बगलामुखी मंदिर (हिमाचल) में माथा टेकने जा रहे थे। खरड़ में दोस्त संजीव कुमार के घर खाना खाया। इसके बाद बगलामुखी मंदिर में माथा टेकने के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरड़ से मात्र तीन किलोमीटर रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के निकट फ्लाईओवर के नीचे उतरते हुए वह एक टिप्पर को ओवरटेक करने लगा। तभी टिप्पर चालक ने अचानक कट मारा और इससे टिप्पर ओवरटेक करते हुए उनकी कार से टकरा गया। इससे उनकी कार अनियंत्रित होकर एक अन्य टिप्पर के साथ टकरा गई। इस हादसे में पवन कुमार के सिर पर गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर घायल यादविंदर सिंह को राहगीरों ने एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। यहां पर उसका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि मृतक सब इंस्पेक्टर पवन कुमार चार दिन पहले ही छुट्टी लेकर गांव आया था। उसने अपने दोस्त के साथ बगलामुखी मंदिर में माथा टेकने जाना था। गांव सनेटा में बुधवार को दोपहर के बाद उनका दाह संस्कार कर दिया गया। उनके संस्कार में पुलिस विभाग के आलाधिकारी भी शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। दाह संस्कार के मौके पर पुलिस की टुकड़ी ने सलामी दी।


कई गैंगस्टर व नशा तस्कर दबोचे
सब इंस्पेक्टर पवन कुमार लंबे समय से सीआईए स्टाफ खरड़ में तैनात रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अनेक गैंगस्टरों और नशा तस्करों को भी गिरफ्तार किया था। इतना ही नहीं उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी जगतार सिंह हवारा को जालंधर बस स्टैंड से गिरफ्तार करने में भी अहम भूमिका निभाई थी। पवन कुमार की कद काठी अच्छी होने के कारण उस समय के इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह उर्फ पिंकी उनको अपने साथ ही रखते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed