{"_id":"66c535607a4817d5960ea894","slug":"cia-arrested-six-accused-with-illegal-weapons-in-two-cases-mohali-news-c-71-1-mli1005-118374-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सीआईए ने दो मामलों में छह आरोपियों को अवैध हथियारों समेत दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सीआईए ने दो मामलों में छह आरोपियों को अवैध हथियारों समेत दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। सीआईए पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में छह आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ दबोचा है। आरोपियों से पुलिस को .30 बोर की एक पिस्टल, 5 पिस्टल .32 बोर, 12 कारतूस .32 बोर, एक अवैध राइफल, 12 दोनाली सहित 6 कारतूस 12 बोर बरामद हुए हैं। आरोपियों ने यह हथियार मध्यप्रदेश से मंगवाए थे। एसपी इन्वेस्टिगेशन ज्योति यादव ने बताया कि 12 अगस्त को सीआईए पुलिस पार्टी बावा व्हाइट हाउस फेज-11 मौजूद थी। उसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि दो भाई वंश भारद्वाज और अंश भारद्वाज निवासी सेक्टर-66 मोहाली व उनका एक साथी जसमीत सिंह जो कि सेक्टर-46ए चंडीगढ़ का रहने वाला है अवैध हथियारों की तस्करी करते हैं। सीआईए ने उक्त तीनों के खिलाफ फेज-11 थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया और छापेमारी के दौरान दोनों भाईयों अंश और वंश भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि उक्त दोनों भाई अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अवैध हथियार मंगवाते हैं और बाद में उसे पंजाब में सप्लाई करते हैं। आरोपियों के खिलाफ पहले भी लड़ाई -झगड़े और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने रेड दौरान उनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए। दोनों भाई पुलिस रिमांड पर हैं। उनकी निशानदेही पर उसके साथी अमनदीप सिंह उर्फ बिल्ला निवासी गांव मौली वैदवान जिला मोहाली को 18 अगस्त को गिरफ्तार किया गया।
एसपी ज्योति यादव ने बताया कि यह एक बड़ा गैंग है जिसमें और गिरफ्तारियां होनी बाकी हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों के विदेश बैठे हथियार सप्लायर आपराधिक व्यक्तियों के साथ लिंक सामने आए हैं। आरोपियों ने यह हथियार अपने साथियों के माध्यम से मध्यप्रदेश से मंगवाया था। आरोपियों ने हथियारों की डिलिवरी सेक्टर-43 बस स्टैंड चंडीगढ़ व पानीपत हरियाणा से ली थी। एसपी ने बताया कि आरोपी 21 वर्षीय वंश भारद्वाज 12वीं पास है और अवविवाहित है। उसका 20 वर्षीय भाई अंश भारद्वाज भी 12वीं पास है और अवविवाहित है। 20 वर्षीय आरोपी जसमीत सिंह भी 12वीं पास है और उसके खिलाफ पहले भी लड़ाई झगड़े व आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। आरोपी अमनदीप सिंह उर्फ बिल्ला 29 साल का है और 12वीं पास है।
इसी तरह एक अन्य मामले में सीआईए पुलिस ने 17 अगस्त को खरड़ बस स्टैंड के पास से अमनदीप चौधी उर्फ लाडी व मनोज कुमार उर्फ विक्की निवासी गांव नानकपुर थाना पिंजौर जिला पंचकूला हरियाणा को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी लड़ाई-झगड़े व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। आरोपियों को सीआईए ने क्रिश्चियन स्कूल के पास से उस समय गिरफ्तार किया जब आरोपी अपनी स्विफ्ट कार में यूपी मेरठ से अवैध हथियार लेकर आ रहे थे। आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी खरड़ में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी अपने एक साथी कपिल कुमार निवासी गांव ठेडा नालागढ़ हिमाचल प्रदेश के साथ मिलकर हथियारों की तस्करी करते हैं। कपिल को गिरफ्तार करना बाकी है। पूछताछ में सामने आया कि 27 वर्षीय आरोपी अमनदीप चौधरी 12वीं पास है और शादीशुदा है। आरोपी गांव नानकपुर में क्रैशर व ट्रैक्टर चलाता है। उसके खिलाफ थाना बद्दी व पिंजौर में दो लड़ाई-झगड़े के मामले दर्ज हैं। आरोपी मनोज कुमार 26 साल का है जो ट्रांसपोर्ट का काम करता है।