{"_id":"6570754ea6899145ba0b5646","slug":"chrysanthemum-fair-begins-faces-lit-up-after-seeing-colorful-flowers-mohali-news-c-71-1-mli1003-8806-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: गुलदाउदी मेला शुरू, रंग बिरंगे फूल देख खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: गुलदाउदी मेला शुरू, रंग बिरंगे फूल देख खिले चेहरे
Wed, 06 Dec 2023 06:51 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Wed, 06 Dec 2023 06:51 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों के अभिभावकों और पर्यावरण प्रेमियों ने भी दिखाई रुचि
150 किस्मों के लगाए दो हजार गमले देखने पहुंचे लोग, सर्वहितकारी स्कूल में आज भी चलेगा गुलदाउदी मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। सेक्टर-71 स्थित जितेंद्रवीर सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुलदाउदी के फूल महक रहे हैं। बुधवार से शुरू हुए गुलदाउदी मेले में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, उनक अभिभावक, अध्यापक और आसपास के लोग पहुंचे। इस दौरान 150 किस्मों के गुलदाउदी फूल प्रदर्शित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यार्थियों ने मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का स्कूल के प्राचार्य विजय आनंद ने स्वागत किया। इसके बाद भारतीय उत्तर क्षेत्र के शिक्षा मंत्री देस राज शर्मा ने गुलदाउदी मेले का औपचारिक उद्घाटन किया।
सभी ने प्रकृति के संरक्षण में किए योगदान की सराहना की। अपने संबोधन में देस राज शर्मा ने कहा कि जो लोग फूलों से प्यार करते हैं, वे सौम्य स्वभाव के होते हैं और प्रकृति के बेहद करीब होते हैं। पर्यावरण और पानी को बचाने के लिए कल्याण समाज का प्रत्येक सदस्य पहले दिन से तैयार है। 2022 में पहले गुलदाउदी मेले में 600 गमलों से गुलदाउदी मेला लगाया था। इस साल दो हजार गमले तैयार किए हैं। इनमें से हालांकि एक हजार गमलों के फूल महामारी से काफी खराब हो गए थे, लेकिन विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के पर्यावरण समन्वयक श्री ओम प्रकाश मनौली ने हार नहीं मानी। उन्होंने अपनी टीम के साथ पुरजोर मेहनत कर दोबारा रोपण और रखरखाव किया, जिसके अच्छे परिणाम सबके सामने हैं। डॉ. नवदीप शेखर ने कहा कि हर्बल गार्डन तैयार करने में ओम प्रकाश जी की विशेषज्ञता से न केवल कल्याण समाज, बल्कि पूरे उत्तर भारत को लाभ मिल रहा है। इस दौरान डीएम एसोसिएट कंपनी के अध्यक्ष एमएल गर्ग के अलावा डाॅ. हर्ष मित्रा पूर्व पीसीसीएफ (हिमाचल प्रदेश) ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में शिक्षिका व गायिका कृष्णा राही ने गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया।