फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cholera spread in the naya sehar Badala due to the supply of dirty water

खरड़ : गंदे पानी की सप्लाई से नया शहर बडाला में फैला हैजा, सेहत विभाग ने शुरू किया इलाज

Thu, 10 Jun 2021 02:15 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Cholera spread in the naya sehar Badala due to the supply of dirty water
खरड़। नगर परिषद खरड़ के अधीन आते गांव नया शहर बडाला में गंदे पानी की सप्लाई होने से हैजा फैल गया है। गांव में करीब 12 लोग बीमार हैं। सूचना मिलते ही पीएचसी घड़आं के डॉक्टरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों का इलाज शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

गांववासियों ने बताया कि पांच-छह दिन से उन्हें गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। इस संबंधी कई नगर परिषद के अधिकारियों को अवगत करवाया गया था, लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। अधिकारियों की लापरवाही के चलते लोग हैजा की चपेट में आ गए हैं। इसके अलावा कोरोना महामारी के चलते सरकारी अस्पतालों में पीड़ितों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। इसके चलते लोगों को निजी अस्पतालों में महंगा इलाज करवाना पड़ रहा है। इस मौके पर बलवंत सिंह, मेजर सिंह, विक्रम सिंह, पूर्ण सिंह, परमजीत कौर, राज रानी, जगदीप कौर, किरण लता, मीना कुमारी, भागो, हरविंदर कौर तथा नवदीप सिंह ने साफ पानी सप्लाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ितों को दवाइयां बांटीं
पीएचसी घड़आं के डॉक्टरों की टीम ने एसएमओ डॉ. सुरिंदरपाल कौर के निर्देशों पर गांव नया शहर बडाला में पीड़ितों को इलाज किया। इस दौरान उन्हें ओआरएस के पैकेट बांटने के अलावा टीके लगाकर दवाइयां वितरित की गईं। इसके साथ ही पानी में डालने के लिए क्लोरीन भी दी गई। टीम में डॉ. हरजिंदर सिंह मुलतानी, सैनिटरी इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह कंग, अवतार सिंह, बलजिंदर सिंह, नरिंदर सिंह मान, सीएचओ अमृता, एएनएम नरेश कुमार, आशा वर्कर मीना तथा रजनी ने मौके का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकदार द्वारा जो लाइपलाइन डाली जा रही है, उसके टूटने से पीने वाले पानी में गंदा पानी मिक्स हो गया था। इसके बाद तुरंत पानी की सप्लाई बंद करवा दी गई थी। अब इस पाइपलाइन को दोबारा जोड़ा जा रहा है। -संगीत कुमार आहलूवालिया, ईओ नगर परिषद खरड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed