फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   child drowned in the pond, died

खेलने के लिए निकला बच्चा तालाब में डूबा, मौत

Mon, 28 Jun 2021 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
child drowned in the pond, died
मोहाली। घर से खेलने के लिए निकला आठ साल का बच्चे की गांव बड़माजरा में तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक कृष्णा उर्फ टीटू (8) मूल रूप से यूपी का रहने वाला था। वह अभी बड़माजरा कॉलोनी में अपने परिजनों के साथ रह रहा था। बलौंगी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कृष्णा मानसिक रूप से तंदुरुस्त नहीं था। शनिवार दोपहर को वह घर से खेलने के लिए गया था, लेकिन देर शाम जब घर नहीं पहुंचा तो पूरा परिवार बच्चे को रात भर इलाके में तलाशता रहा। रविवार सुबह बच्चे के परिजनों ने हारकर इस संबंध में बलौंगी थाने में लिखित शिकायत दी। कॉलोनी के कुछ बच्चों ने बताया कि कृष्णा तालाब के किनारे किसी पक्षी के अंडे उठाने के लिए आगे बढ़ा तो उसका पैर दलदल में फंस गया था। इसके बाद वह वहीं पर डूब गया था, लेकिन जब परिवार तालाब के पास आया तो उन्हें उसकी लाश नहीं मिली थी। हालांकि दोपहर में तालाब में किसी ने बच्चे का शव देखकर तुरंत पुलिस व परिवार को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम करवाया गया। कॉलोनीवालों का कहना है कि परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है, इसलिए प्रशासन को परिवार की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन

जिले में तालाब में बच्चे की डूबने की कोरोनाकाल में यह तीसरी घटना है। इससे पहले एक ढाई साल का बच्चा और एक फौजी की बच्ची छप्पड में डूबी थी। उक्त केसों में पुलिस केस भी दर्ज हुए थे। तालाबों को संवारने की जिम्मेदारी नगर निगम की है, पर नगर निगम इसे तरीके से नहीं निभा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed