{"_id":"6186dd68fbcb24081d4eeffe","slug":"chief-electoral-officer-arrived-at-polling-booth-blo-found-absent-mohali-news-pkl432198435","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलिंग बूथ पर पहुंचे मुख्य निर्वाचन अधिकारी पहुंचे, बीएलओ मिला गैर हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलिंग बूथ पर पहुंचे मुख्य निर्वाचन अधिकारी पहुंचे, बीएलओ मिला गैर हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस. करुणा राजू ने शनिवार को विभिन्न पोलिंग बूथों की औचक जांच की। इस दौरान एक बूथ पर बीएलओ गैर हाजिर पाया गया। जब इस संबंधी इंचार्ज से पूछा गया तो वह भी उचित जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद दोनों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए। इनमें बीएलओ जरनैल सिंह व बूथ इंचार्ज हरकेश शर्मा हाजिर शामिल थे।
जानकारी के मुुताबिक, शनिवार को पूरे राज्य में निर्वाचन आयोग की तरफ से स्पेशल शिविर लगाए गए थे, ताकि लोग आसानी से अपने वोट बनवा पाएं। इस दौरान पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी ने फेज-एक स्थित शास्त्री मॉडल पब्लिक स्कूल में स्थापित पोलिंग बूथ नंबर 135 से 138, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल फेज-3बी1 के पोलिंग बूथ 154 और 155 की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान फेज-छह स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल के बूथ 177 का बीएअओ जरनैल सिंह गैर हाजिर पाया गया। जब इस बारे बूथ इंचार्ज राकेश कुमार से पूछा गया तो वह उचित जवाब नहीं दे पाया।
इसके बाद मुख्य चुनाव अधिकारी ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। स्पेशल शिविर की पोलिंग बूथों की चेकिंग के मौके पर मुख्य जिला अफसर कम डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया, एसडीएम हरबंस सिंह, चुनाव अफसर पंजाब भारत भूषण बंसल व सहायक चुनाव रजिस्ट्रेशन अफसर गुरमंदर सिंह, सुरिंदर गर्ग व चुनाव तहसीलदार संजय कुमार हाजिर रहे। याद रहे कि स्पेशल शिविर सात नवंबर, बीस व 21 नवंबर को लगाए जा रहे हैं। इन तिथियों को बीएलओ अपने पोलिंग बूथों पर बैठकर फार्म प्राप्त करेंगे। योग्य नौजवानों का वोटर कार्ड बनाने व वोटर सूचियों में समय से संशोधन को यकीनी बनाया जाएगा।