फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Chhatbeer Zoo remained closed on Sunday, tourists returned in desperation

रविवार को बंद रहा छतबीड़ चिड़ियाघर, मायूस होकर लौटे पर्यटक

Mon, 29 Mar 2021 02:13 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 29 Mar 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Chhatbeer Zoo remained closed on Sunday, tourists returned in desperation
जीरकपुर। जिला मोहाली में एक बार फिर से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए डीसी मोहाली के आदेश पर रविवार को छतबीड़ चिड़ियाघर पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया। डीसी के आदेश के मुताबिक अब 9 दिसंबर तक हर रविवार को छतबीड़ चिड़ियाघर बंद रहेगा। इसकी जानकारी लोगों को नहीं होने के कारण रविवार को यहां दूर-दूर से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। लेकिन चिड़ियाघर बंद होने के कारण उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना काल में लंबे समय तक लगे लॉकडाउन के बाद जब अनलॉक हुआ तो पूरे देश में तकरीबन सभी संस्थान, उद्योग, सिनेमा घर, पर्यटन स्थल खोल दिए गए थे। लेकिन अब मार्च, 2021 में अचानक बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए डीसी मोहाली गिरीश दयालन ने यह फैसला लिया है। यहां पहुंचे पर्यटकों का कहना था कि कोरोना की वैक्सीन आ चुकी है। ऐसे में चिड़ियाघर को खोल देना चाहिए। क्योंकि चिड़ियाघर में सामाजिक दूरी का पालन आराम से किया जा सकता है, और यहां की आबोहवा में आने के बाद लोगों की रोग प्रतिरक्षा शक्ति (इम्यूनिटी पावर) भी बेहतर होगी। वहीं, लोगों का कहना है कि बच्चों को घरों से बाहर घुमाने के लिए चिड़ियाघर सबसे बेहतर स्थान है। लेकिन अब चिड़ियाघर बंद होने के कारण बच्चों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed