फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cheating on the pretext of doubling the money, case filed against five including the director of the company

पैसे दोगुने करने का झांसा देकर की ठगी, कंपनी के डायरेक्टर समेत पांच पर केस दर्ज

Thu, 24 Mar 2022 02:33 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Cheating on the pretext of doubling the money, case filed against five including the director of the company
कानपुर संस्करण के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

पैसे दोगुने करने का झांसा देकर की ठगी, कंपनी के डायरेक्टर समेत पांच पर केस दर्ज
- पुलिस ने गिरफ्तार किया बलटाना के एक मंदिर का पुजारी, दूसरा आरोपी फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। ब्लू फॉक्स नामक कंपनी खोलकर अपने ही जानकारों को एक साल में पैसे दोगुने करने का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। ठगी की इस साजिश में शामिल दो पुजारियों में से पुलिस ने एक पुजारी सोमदत्त को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा पुजारी ओमदत्त फरार चल रहा है। यह दोनों पुजारी आपस में रिश्तेदार हैं। वहीं इस ठगी में पुलिस ने दोनों पुजारियों समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ ठगी के आरोप में केस दर्ज किया है।
जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों पुजारियों के अलावा जिन तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया है, इनमें ब्लू फॉक्स कंपनी के डायरेक्टर मनु प्रशांत निवासी कानपुर, पूजा और अशोक विज को अभी गिरफ्तार किया जाना बाकी है।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने बलटाना निवासी सेवानिवृत्त डीएसपी सुभाष गौड़, मोहन लाल शर्मा और कश्मीरी लाल की शिकायत पर केस दर्ज किया है। तीनों शिकायतकर्ताओं का कहना है कि आरोपियों ने 2017 में हम सभी से लाखों रुपये लिए थे और हर महीने किस्त के हिसाब से पैसे दोगुने करने के लिए कहा था। इसके बाद कुछ महीने तो पैसे मिलते रहे, लेकिन बाद में रकम लौटाने से मना कर दिया। दोनों पुजारी जानकार होने के कारण पहले कोशिश होती रही कि जो कुल रकम लोगों से ली है वह उसे ही वापस लौटा दें। लेकिन आरोपियों ने ऐसा नहीं किया और इसके बाद कई साल तक इंतजार करने के बाद उन्होंने पुलिस को इसकी शिकायत दी। अब पुलिस पता लगा रही है कि इन आरोपियों ने और कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed