फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cheating of Rs 18.60 lakh on the pretext of selling the flat, case against five

Mohali News: फ्लैट बेचने का झांसा देकर 18.60 लाख की ठगी, पांच पर केस

Mon, 23 Oct 2023 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 18.60 lakh on the pretext of selling the flat, case against five
खरड़। फ्लैट बेचने का झांसा देकर एक व्यक्ति से पांच लोगों ने 18.60 लाख रुपये ठग लिए। सदर खरड़ थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान जरनैल सिंह बाजवा, बलदेव सिंह, सुखविंदर सिंह, सुमित सैनी और भूपिंदर सिंह सभी वासी बाजवा डेवलपर्स कंपनी के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता अमरजीत सिंह वासी हेमकुंट एनक्लेव रोपड़ ने बताया कि वह सेक्टर-123 खरड़ में एक फ्लैट खरीदने के सिलसिले में उक्त आरोपियों से मिले थे। इसके बाद उन्होंने उससे 18.60 लाख रुपये ले लिए और जब उसने फ्लैट के कागज के बारे में पूछा तो वे फ्लैट देने से मुकरते हुए उसे आश्वासन देते रहे। इससे परेशान होकर उसने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी जिसकी जांच एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने की। इसके बाद जांच की रिपोर्ट डीएसपी (ट्रैफिक) के पास भेजी गई जिसके बाद डीए लीगल की सलाह पर एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग के आदेश पर केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed