फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cheating of Rs 15.30 lakh in the name of giving Canadian visa

Mohali News: कनाडा का वीजा देने के नाम पर 15.30 लाख की ठगी कंपनी संचालक सहित 10 पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Tue, 16 Apr 2024 07:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Tue, 16 Apr 2024 07:55 PM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 15.30 lakh in the name of giving Canadian visa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोहाली। आईटी सिटी थाना पुलिस ने कनाडा भेजने के नाम पर 15.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक इमिग्रेशन कंपनी के संचालक सहित कुल 10 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420, 120बी व इमिग्रेशन एकट की धारा 24 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान गुरदास सिंह, कुलवीर कौड़ा, रीत कौड़ा, विनय कुमार, जरलाल सिंह, इशिका, विकास, मनजोत कोर, हरमन सिंह ग्रेवाल व गुरलीन कौर के रूप में हुई है। सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।


शिकायतकर्ता बलवीर सिंह निवासी अमरगढ़ गावड़ी जिला कैथल हरियाणा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अपने परिवार के साथ कनाडा जाने का इच्छुक था। उसे एक विज्ञापन से पता चला कि दि येलो लीफ इमिग्रेशन कंपनी जो सेक्टर-82 मोहाली में चल रही है, वीजा एक्सपर्ट है। उसने अपने अन्य साथियों के साथ कनाडा जाने के लिए कंपनी से संपर्क किया। 23 दिसंबर 2020 को उसने कंपनी में संपर्क किया। उन्होंने उसे कनाडा का 100 फीसदी वीजा देने का वादा किया और 15.30 लाख रुपये फीस मांगी। उसने अलग-अलग तारीख पर उनके दिए बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कर दी। पैसा लेने के बाद कंपनी न तो वीजा दिया और न ही पैसे वापस किए। उसे बाद में पता चला कि कंपनी ने बलविंदर सिंह निवासी हरी नगर जिला लुधियाना, रविंदर सिंह निवासी याली खुर्द जिला लुधियाना के साथ भी विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी की है। अब कंपनी वाले दफ्तर बंद कर वहां से फरार हो गए हैं। पुलिस ने जांच के बाद कंपनी पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed