फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cheating in the name of tourist visa, case filed against two people

टूरिस्ट वीजा के नाम पर की ठगी, दो लोगों पर केस दर्ज

Wed, 08 Jun 2022 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Cheating in the name of tourist visa, case filed against two people
जीरकपुर। ढकोली पुलिस ने विदेश में टूरिस्ट वीजा लगवाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420 और 120बी और 13 ट्रेवल एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान गौतम गोयल निवासी पेंटा होम्स वीआईपी रोड और मनोहर लाल निवासी रॉयल मेंशन पीरमुछल्ला के रूप में हुई है। पुलिस को दी गई शिकायत में इकलाल अहमद निवासी अनंतनाग जम्मू कश्मीर ने बताया कि वह विज्ञापन देखकर ढकोली स्थित उनके दफ्तर पहुंचा था। इकलाल अहमद से उन्होंने टूरिस्ट वीजा पर मॉरिशस और सिंगापुर भेजने का वादा किया था। लेकिन आरोपियों ने उनसे पैसे भी ले लिए और उन्हें विदेश भी नहीं भेजा। इसकी शिकायत उन्होंने एसएसपी मोहाली के पास दर्ज करवाई थी। डीए लीगल की राय के बाद एसएसपी मोहाली के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। ढकोली पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed