फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   cheated millions of working abroad

विदेश का देखा था सपना, हकीकत देख निकले आसूं

Sun, 13 Oct 2013 02:07 AM IST
अमर उजाला ख्ारड़ (माोहाली)
अमर उजाला ख्ारड़ (माोहाली) Updated Sun, 13 Oct 2013 02:07 AM IST
विज्ञापन
cheated millions of working abroad
मोहाली निवासी एक व्यक्ति को विदेश में फिल्म प्रोडक्शन की लाइन में सैटल कराने के नाम पर 7 लाख 80 हजार रुपये ठगने के आरोप में बलौंगी पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों के विरुद्ध विभिन्न आईपीसी की धाराओं एवं इमीग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने प्रोडक्शन लाइन में डिप्लोमा कर रखा है।


पुलिस के अनुसार सेक्टर-68 मोहाली निवासी स्वर्ण सिंह ने बयान दर्ज कराया है कि वह फिल्म प्रोडक्शन का काम करता है।

उसके दोस्त कुलविंदर सिंह ने 2012 में उसकी मुलाकात मोहाली निवासी मोहन अग्रवाल से कराई थी, जो गांव कुंभड़ा में पीओपी का कारोबारी है।

मोहन ने उसे विश्वास दिलाया कि वह उसे अमेरिका में सैटल करवा सकता है। इसके बाद कथित आरोपी ने उसकी मुलाकात सेक्टर-49 चंडीगढ़ निवासी विकास मल्होत्रा से यह कह कर कराई कि उसके विदेश में स्टूडियो है। वह उसके सैटल करवा देगा।
विज्ञापन



आरोप है कि विकास मल्होत्रा ने उसका पासपोर्ट, डिप्लोमा सर्टीफिकेट एवं अन्य दस्तावेज देखकर उसे यकीन दिला दिया। कुछ दिन बाद मोहन ने उसे गांव बल्लो माजरा के निकट बुलाया, जहां उसे विदेश भेजने पर होने वाले खर्च के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश में सैटल करने एवं भारी आमदनी संबंधी सब्जबाग दिखाए। इस दौरान विकास मल्होत्रा ने उससे कहा कि उसे प्रोडक्शन के एक अन्य कोर्स का सर्टीफिकेट बनवाना होगा।

इसपर 35 हजार रुपयं खर्च आएंगे। इसके बाद मोहन ने उसके सभी दस्तावेज ले लिए। फिर शुरू हुआ रुपये एेंठने का खेल। मोहन ने ही फोन पर उससे कहा कि बलौंगी निवासी राजेश को 40 हजार रुपये पहुंचा दे, काम हो जाएगा।


पुलिस के अनुसार विकास मल्होत्रा ने उसे अमनदीप कौर सग्गु से मिलवाया, जो उसे अपनी पत्नी बता रहा था। अमनदीप ने भी उसे यकीन दिलाया कि वह लोग उसे बाहर भेज देंगे।

कुछ समय बाद तक आरोपियों ने उससे संपर्क नहीं किया। उसने मोहन से कहा कि वह उसके रुपये वापस दिलवा दे, तो मोहन ने कहा कि रुपये तो वापस मिल जाएंगे, लेकिन ऐसा सुनहरा मौका नहीं मिलेगा। मोहन ने उससे कहा कि कुल 8 से 15 लाख रुपये तक एक बार ही लगेगा। फिर वह करोड़ों रुपये कमाएगा।

वह उसकी बातों में आ गया। पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि मोहन ने उससे स्पाेंसरशिप के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये का इंतजाम करने को कहा।

आरोपियों ने उससे संपर्क कर 3 लाख 60 हजार रुपये लिए। रुपये लेने के बाद फिर से एक बार वह लोग कहीं चले गए और उसका संपर्क टूट गया। कई बार अमनदीप कौर से फोन पर बात हुई। वह टाल मटोल करती रही। इसके बाद आरोपियों ने उससे कहा कि काम हो गया है।

अब 4 लाख रुपये और देने होंगे। वह उनकी बातों में आ गया एवं अपना सारा सामान बेच कर उसने आरोपियों को 4 लाख 20 हजार रुपये दिए। कुछ समय बाद जब कुछ नहीं हुआ तो संपर्क करने पर अमनदीप कौर ने उससे स्पष्ट कह दिया कि अमेरिका में सरदार व्यक्ति के वीजा लगने पर पाबंदी लग गई है।

उसका काम नहीं हो पाऐगा। उसके होश उड़ गए। जब भी वह आरोपियों के संपर्क में आया एवं रुपये मांगे तो आरोपी उसे टालते रहे। अंतत: उसने पुलिस में शिकायत दे दी। पुलिस ने इस संबंध में विकास मल्होत्रा, मोहन अग्रवाल एवं अमनदीप कौर सग्गू के विरुद्ध मामला दर्ज कर मोहन अग्रवाल एवं अमनदीप कौर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि विकास फरार बताया जाता है।

दोनों आरोपियों को रविवार को खरड़ अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420,120बी एवं इमीग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज क र लिया है।




कार हड़पने और धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज है
मटौर पुलिस ने लगभग डेढ़ माह पूर्र्व दर्ज कार हड़पने के धोखाधड़ी के एक मामले में भी आरोपी दंपति विकास मल्होत्रा एवं अमनदीप कौर सग्गू नामजद किए थे।

इस मामले में दोनों ने ही अदालत से अग्रिम जमानत ले रखी है। लेकिन पुलिस को इस मामले में वांछित कार नहीं मिल रही थी, जो मटौर पुलिस ने होंडा सिटी कार आरोपियों के निवास के बाहर चंडीगढ़ स्थित सेक्टर 49 में एक सोसाइटी से मोहाली निवासी महबूब खान की निशानदेही पर 10 अक्तूबर को बरामद करली है।

पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 406 एवं 420 के तहत मामला दर्ज कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed