फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   CHC Dhakoli does not have the NOC of the fire department

Mohali News: सीएचसी ढकोली के पास नहीं फायर विभाग की एनओसी

Sat, 24 May 2025 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
CHC Dhakoli does not have the NOC of the fire department
जीरकपुर। ढकोली क्षेत्र में स्थित सामुदायिक सेहत केंद्र के पास फायर विभाग की एनओसी नहीं है। जबकि सभी सरकारी व निजी संस्था या व्यापारिक दुकान या संस्थान के पास दमकल विभाग की एनओसी का होना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

शहर में आधे से ज्यादा संस्थान ऐसे हैं जिनके पास फायर विभाग की एनओसी नहीं है। जिसके लिए दमकल विभाग लोगों को जागरूक भी करता रहता है और स्पेशल ड्राइव भी चलाई जाती है। लेकिन यह सिर्फ विभाग की ही जिम्मेदारी नहीं है। बिल्डिंग मालिक या संस्था की खुद की भी जिम्मेदारी बनती है।
विज्ञापन

ऐसे में एक सरकारी अस्पताल के पास एनओसी ना होना अपने आप में एक बड़ी लापरवाही है। कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश के झांसी में महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन चिकित्सा संस्थान में आग लग गई थी और 10 शिशुओं की मौत हो गई थी। ऐसी कोई हादसा कहीं ओर न हो इसके लिए भारत सरकार ने कदम उठाए थे। सभी सरकारी व निजी संस्थानों को दमकल विभाग की ओर से एनओसी जरूरी होने के आदेश जारी कर दिए थे। जीरकपुर में भी देखने में आया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ढकोली के पास भी फायर एनओसी नहीं है। यह एक बहुत बड़ी लापरवाही कही जा सकती है। यहां पर एक बड़ा प्रश्न उठता है कि क्या स्वास्थ्य विभाग किसी बड़े हादसे के इंतजार में है?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed