फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Chaudhary Manmohan Singh became the president after winning by 51 votes.

Mohali News: चौधरी मनमोहन सिंह 51 मतों से जीतकर बने अध्यक्ष

Sat, 17 Dec 2022 08:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Manmohan Singh became the president after winning by 51 votes.
डेराबस्सी। डेराबस्सी बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए चौधरी मनमोहन सिंह व अब्दुल गफ्फार खान ने नामांकन पत्र दाखिल किया था जबकि अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र भरने वाले राजन पासी, भारत भूषण आहूजा और राहुल राणा ने अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद अध्यक्ष पद के लिए सीधी टक्कर चौधरी मनमोहन सिंह और अब्दुल गफ्फार खान के बीच रह गई थी। इसके चलते डेराबस्सी बार एसोसिएशन ने अध्यक्ष पद के लिए मतदान किया।
विज्ञापन

डेराबस्सी बार एसोसिएशन में कुल 196 वोट थे जिनमें से 174 मत पड़े और एक मत रद्द कर दिया गया। शुक्रवार को डाले गए वोटों में चौधरी मनमोहन सिंह को 112 और अब्दुल गफ्फार खान को 61 वोट मिले। चुनाव में चौधरी मनमोहन सिंह ने अब्दुल गफ्फार खान को 51 मतों से पछाड़कर जीत हासिल की। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए वीरेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह और बलजीत सिंह के बीच मुकाबला था। इसमें गुरमीत सिंह को 108, वीरेंद्र सिंह को 35 और बलजीत सिंह को 31 वोट मिले। इन चुनावों में गुरमीत सिंह अपने विरोधियों को 73 मतों से हराकर उपाध्यक्ष बने।
विज्ञापन

सचिव, कोषाध्यक्ष व संयुक्त सचिव सर्वसम्मति से चुने
इसके अलावा सर्वसम्मति से सचिव, कोषाध्यक्ष व संयुक्त सचिव का चुनाव किया गया। सचिव मनीष प्रताप राणा, कोषाध्यक्ष जगविंदर सिंह व संयुक्त सचिव नवदीप कौर चुने गए। इस मौके पर वकील राजवीर मुद्रा मुकेश गांधी, जसवीर चौहान, अमरिंदर सिंह ननवा, हरप्रीत सिंह सैनी हरभजन सिंह खारी, जगतार सिंह बाछल, संजय चौधरी, विनीत सैनी, परमवीर सिंह राणा, सहित अन्य वकील मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed