{"_id":"5d49de788ebc3e6c901c15c1","slug":"chattbir-zoo-lion-yuvraj-died-mohali-news-pkl3467411144","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस शेर ने ली थी युवक की जान, अब दुनिया में नहीं रहा वो 'युवराज', लंबी बीमारी के बाद हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस शेर ने ली थी युवक की जान, अब दुनिया में नहीं रहा वो 'युवराज', लंबी बीमारी के बाद हुई मौत
Wed, 07 Aug 2019 01:09 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
मृतक शेर युवराज की फाइल फोटो।
- फोटो : MOHALI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस शेर में बाड़े में कूदे शख्स को मार डाला था, वो 'युवराज' अब इस दुनिया में नहीं रहा। लंबी बीमारी के बाद उसका निधन हो गया। एशिया के सबसे बड़े चिड़ियाघर छतबीड़ जू में सैलानियों के सबसे पसंदीदा शेर युवराज की मौत हो गई।
युवराज एक गंभीर के चलते पिछले एक महीने से डाक्टरों की देखरेख में था, लेकिन सोमवार को उसने अंतिम सांस ली। इसके बाद डाक्टरों की टीम ने उसका पोस्टमार्टम किया और शव को जमीन में दफना दिया। छतबीड़ की लॉयन सफारी में युवराज और शिल्पा की जोड़ी सबसे पसंदीदा जोड़ी मानी जाती थी, परन्तु युवराज के देहांत के बाद अब शिल्पा अकेली पड़ गई है।
जानकारी के मुताबिक, 12 वर्षीय युवराज का जन्म राजस्थान स्थित जूनागढ़ के चिड़ियाघर में 2008 जन्म हुआ था। बाद में इसे यहां लाया गया था। वहीं, शेर सफारी में युवराज और शिल्पा की जोड़ी को देखने के लिए सैलानी दूर दराज के राज्यों से यहां पहुंचते थे। छतबीड़ जू के प्रबंधकों के अनुसार, युवराज पिछले 3 वर्षों से नाड़ी की बीमारी से ग्रस्त था, जिसका इलाज पहले लुधियाना के पशु पालन विभाग और फिर गुरु अंगद देव यूनिवर्सिटी के माहिर डाक्टरों की देखरेख में चल रहा था।
विज्ञापन
जून में युवराज की तबीयत ज्यादा खराब होने लगी, जिसके चलते यूपी के जिला बरेली पशु चिकित्सकों की टीम में पिछले एक महीने से इलाज चल रहा था। जबकि पिछले हफ्ते युवराज की सेहत में कुछ सुधार जरूर हुआ, लेकिन सोमवार को युवराज अपनी बीमारी का दर्द सहन नहीं कर पाया और अंतिम सांस ली।
बाड़े में कूदे युवक की ले ली थी जान
गौरतलब है कि बीती 20 जनवरी को युवराज और शिल्पा के बाड़े में एक नौजवान लोहे की जाली की दीवार को फांदकर अंदर कूद गया था, जिस पर युवराज और शिल्पा ने उस पर हमला करके मौत की नींद सुला दिया था। नौजवान से हुए शेरों द्वारा किए हमले के बाद पूरे एरिया में दहशत का माहौल बन गया, इसके चलते कुछ दिनों के लिए शेर सफारी को बंद किया गया था।