फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   chapparchiri, wine shop in chapparchiri, public protest, wine shop, mohali, protest

चप्पड़चिड़ी में शराब ठेके के विरोध में उतरे लोग

Tue, 26 Apr 2016 10:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Tue, 26 Apr 2016 10:43 AM IST
विज्ञापन
chapparchiri, wine shop in chapparchiri, public protest, wine shop, mohali, protest
विरोध - फोटो : अमर उजाला
 ऐतिहासिक गांव चप्पड़चिड़ी को जाने वाली सड़क पर शराब का ठेका खोलने का मामला पूरी तरह गरमा गया है। इलाके के लोग इसके विरोध में आ गए हैं। वहीं, मामले में एजीपीसी मेंबर हरदीप सिंह ने भी राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर इलाके में शराब का ठेका नहीं खोलने दिया जाएगा। अगर प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं करता है तो इलाके के लोग इसका कड़ा विरोध करेंगे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह जैसे ही इलाके के लोगों को पता चला कि एक्साइज विभाग की तरफ से गांव की तरफ आने वाली सड़क पर शराब का ठेका खोला जा रहा है। लोग सीधे संघर्ष की राह पर आ गए। इस दौरान महिलाएं व बुजुर्ग भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गए। उनका कहना था इस गांव का ऐतिहासिक महत्व है। लोग दूर- दूर से फतेह बुर्ज देखने आते हैं। लेकिन, शराब का ठेका खुलने से गांव की शोभा पर असर पड़ेगा। प्रदर्शन में गांव के सरपंच सोहन सिंह, तजिंदर सिंह पंच, हरविंदर सिंह पंच, तेजपाल सिंह पंच व गांव निवासी महन सिंह, जगमीत सिंह, जगतार सिंह, जसपिंदर सिंह ने कहा कि सड़क पर ठेका खुलने से आवाजाही प्रभावित होगी। वहीं, सड़क से जाने वाले स्कूली बच्चों पर बुरा असर पड़ेगा। ऐसे में किसी भी कीमत पर ठेका खुलने नहीं दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।
विज्ञापन


फेज-1 और बनूड़ में भी हो चुका है प्रदर्शन
शराब ठेके के विरोध में बनूड़ और फेज-1 में भी प्रदर्शन हो चुका है। लोगों का कहना था कि जिस इलाके में ठेके खोले जा रहे है वहां पर शैक्षणिक स्थान हैं। वहीं, रिहायशी इलाका भी बिल्कुल पास स्थित है। इसके बाद भी ठेके खोले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed