फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   chapparchiri lazer show, baba banda singh bahadur, mohali administration, mohali nagar nigam, mohali

चप्पड़चिड़ी में लेजर शो, कामयाब करने में जुटे 700 लोग

Sat, 25 Jun 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली Updated Sat, 25 Jun 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
chapparchiri lazer show, baba banda singh bahadur, mohali administration, mohali nagar nigam, mohali
चप्पड़चिड़ी मीनार - फोटो : अमर उजाला
चप्पड़चिड़ी में होने वाले वाले लेजर शो को कामयाब बनाने के लिए 700 लोगों की टीम सात दिन से तैयारियों में जुटी है। इसके अलावा दिल्ली और मुंबई से आई इंजीनियरों की टीम ने वहां पर डेरा डाल रखा है।
विज्ञापन


जो शो के विभिन्न शॉट तैयार कर रहे हैं। शुक्रवार को कड़ी गर्मी में माहिर शो की तैयारियों में जुटे रहे। टीम का दावा है कि शो ऐसा होगा जो आज तक लोगों ने कभी देखा नहीं होगा।
विज्ञापन


समागम के बहाने हो गई सड़क की रिपेयर
इस समागम के बहाने चप्पड़चिड़ी के लोगों को भी टूटी सड़कों से राहत मिल गई है। जिन सड़कों को रिपेयर के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उस सड़क की शुक्रवार को पूरे दिन रिपेयर का काम चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चला सफाई अभियान
चप्पड़चिड़ी में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। इसके लिए प्रशासन ने जहां मीनार के आसपास लगी घास व बूटी को ट्रैक्टरों से साफ करवाया। इसके अलावा लोगों की सुविधा के लिए वीआईपी टायलेट से लेकर अन्य इंतजाम किए गए हैं।

हर ब्लॉक में अलग से होगी एंट्री
लेजर शो के दौरान आने वाले लोगों के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए गए हैं। जहां से लोगों की अलग से एंट्री होगी। इसके अलावा फायर सेफ्टी का पूरा इंतजाम रहेगा। वहीं, डॉक्टरों की टीम भी मौके पर मौजूद रहेगी।


मीनार के चारों ओर एलईडी लाइट्स
मीनार के चारों ओर रोशनी का खास प्रबंध किया गया है। स्पेशल एलईडी लाइट्स लगाई गई हैं। इससे चप्पड़चिड़ी की खूबसूरती देखते ही बन रही है। इसके अलावा बड़ी संख्या में इलाके के लोग इस सुंदरता को देखने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed