फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Channi's son will be married today, Gurughar decorated with flowers

आज होगी चन्नी के बेटे की शादी, फूलों से सजा गुरुघर

Sun, 10 Oct 2021 01:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Channi's son will be married today, Gurughar decorated with flowers
फूलों से सजाया गया गुरुद्वारा। - फोटो : MOHALI
मोहाली। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के बड़े बेटे नवजीत सिंह रविवार को अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत करेंगे। डेराबस्सी के गांव अमलाला निवासी सिमरनधीर कौर के साथ उनकी शादी होगी। उनके आनंद कारज मोहाली के फेज-3बी1 स्थित गुरुद्वारा साचा धन साहिब में होंगे। शादी समारोह साधारण होगा।
विज्ञापन

शादी के लिए गुरुद्वारा साहिब को आकर्षक फूलों से सजाया गया है। सफेद और संतरी गुलाब से सजावट की गई है। जिला पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। फेज-3बी1 स्थित गुरुद्वारा साचा धन साहिब में शादी साधारण तरीके से होगी। शादी के बाद मेहमानों के लिए चाय और स्नैक्स का इंतजाम किया गया है। वहीं, गुरुद्वारा साहिब में परिवार के अलावा सीएम के करीबी दोस्तों और पंजाब कैबिनेट के मंत्रियों के शामिल होने की चर्चा है। उम्मीद है कि वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, अरुणा चौधरी, कुलजीत सिंह नागरा व कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू भी वर वधू को आशीर्वाद देने के लिए पहुंच सकते हैं। इसके अलावा विधानसभा के स्पीकर राणा केपी, विधायक बलबीर सिंह सिद्धू के अलावा कई अन्य हस्तियां पहुंच सकती हैं। बता दें कि पहले यह समारोह जीरकपुर में एक होटल में होना था। लेकिन सीएम की व्यस्तता के चलते इसे साधारण रखा गया है। हालांकि शादी समारोह तीन दिन से चल रहा है। इसमें शगुन की रस्म मोरिंडा में हुई थी। जबकि खरड़ के होटल में संगीत समारोह था।
विज्ञापन

सोमवार को राहुल गांधी के आने की उम्मीद
सीएम के बेटे की शादी का रिसेप्शन सोमवार को खरड़ के एक होटल में रात को होगा। इसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी के शिरकत करने की उम्मीद है। क्योंकि सीएम चन्नी राहुल के काफी करीबी माने जाते हैं। जब वह मुख्यमंत्री नहीं थे, उस समय राहुल पंजाब दौरे के समय उन्हें हमेशा साथ रखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed