फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Chando's team became champion in the final match of football league

Mohali News: फुटबॉल लीग के फाइनल मुकाबले में चंदो की टीम बनी चैंपियन

Sun, 27 Apr 2025 11:27 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Chando's team became champion in the final match of football league
कुराली। पपराली रोड पर आईपीएस पब्लिक स्कूल के मैदान में अंडर-14 वर्ग की आईपीएस इनविटेशनल फुटबॉल लीग के अंतिम दिन के फाइनल मुकाबले करवाए गए। इनमें बेहतरीन प्रदर्शन करते जुए चंदो की टीम बाजी मारकर चैंपियन बनी है।
विज्ञापन

स्कूल के मैदान में आयोजित इस फुटबॉल लीग के अंतिम दिन पहले सेमीफाइनल मुकाबले करवाए गए। इसका उद्धाटन प्रिंसिपल सपिंदर सिंह और गुरशरण सिंह ने किया। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आईपीएस की टीम ने मोहाली को, जबकि दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में चंदो की टीम ने खिजराबाद को हराया। इसके बाद चंदो और आईपीएस की टीमों के बीच हुए फाइनल मुकाबले का उद्धाटन स्कूल के डायरेक्टर अशोक कौशल और परविंदर शर्मा ने किया।
विज्ञापन

इस फाइनल मुकाबले में चंदो की टीम आईपीएस को 6-4 के अंतर से पराजित करके चैंपियन बनी। इस मौके पर पुरस्कार वितरण समारोह में रणजीत बजाज और धर्मेंदर मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे और उन्होंने विजेता व उप-विजेता टीमों को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रिंसिपल पी सैंगर, सुखजिंदर सिंह सुक्खी, पुनिता शर्मा, कोच गुरजीत सिंह, मीना ठाकुर, सुमा व गण्यमान्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed