फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Chandigarh's facility has complicated Zirakpur's traffic

Mohali News: चंडीगढ़ की सुविधा ने उलझा दिया जीरकपुर का ट्रैफिक

Sun, 06 Jul 2025 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh's facility has complicated Zirakpur's traffic
जीरकपुर। ऐसा शहर जिस भी सड़क पर नजर डालो लंबा जाम नजर आता है। इस कारण जीरकपुर बनाम जाम शहर कहा जाने लगा है। हर एक चौराहे पर एक-एक किलोमीटर तक लंबा जाम दिखाई देता है। अगर बात पटियाला चौक की करें तो पटियाला रोड से आने वाले वाहनों को करीब आधे घंटे तक जाम में फंसना ही पड़ता है। स्थानीय लोग इस समस्या के निदान के लिए वैकल्पिक मार्ग पकड़ लेते हैं। गलियों से गुजरते हुए लोग अपनी मंजिल तक पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन

इसके लिए उनको कई किलोमीटर तक का ज्यादा सफर अवश्य तय करना पड़ता है। अगर कालका चौक की बात करें तो वहां से आने वाले वाहन जिनको चंडीगढ़ की तरफ जाना होता है, वे भी जाम में फंसने की जगह मार्ग बदलकर फ्लाईओवर के ऊपर से घूमकर जाना पसंद करते हैं। इसी तरह जो लोग अंबाला रोड की तरफ से आकर पंचकूला की तरफ जाने वाले होते हैं। वह भी फ्लाईओवर के ऊपर से होकर चंडीगढ़ बैरियर के पास बने फ्लाईओवर के नीचे से घूमकर वापस बिग बाजार वाली सर्विस रोड से होकर पंचकूला की तरफ जाते हैं। इसमें उन्हें चार से पांच किलोमीटर ज्यादा घूमना पड़ता है।
विज्ञापन





ठीक योजना नहीं बनाई
जीरकपुर शहर का फ्लाईओवर जब बनाया गया था, तब लंबे समय के लिए योजना तैयार नहीं की गई थी। इस कारण आज शहर में हमेशा जाम लगा रहता है। जैसे चंडीगढ़ को अंबाला और अंबाला को चंडीगढ़ के साथ जोड़ा गया है, इसी तरह पटियाला रोड को कालका रोड के साथ ऊपर से ही जोड़ा जाता तो पटियाला चौक पर और कालका चौक पर जाम ना लगता। - संजय शर्मा, प्रॉपर्टी कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन






प्रशासन ध्यान दे
जगह-जगह जाम लगने के कारण लोगाें का समय और पैसा बर्बाद होता है। इसके अलावा शहर में दिन-प्रतिदिन प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है।
सरकार और प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। -अश्विनी गर्ग, स्वास्तिक विहार, जीरकपुर

हादसे हो रहे हैं
शहर की मुख्य सड़कों पर जाम लगने के कारण बहुत से लोग अपनी वाहन सड़क के दोनों तरफ लगती गलियों से निकालने की कोशिश करते हैं। इस कारण गलियों मेें आवाजाही बढ़ने के कारण हादसे भी हो रहे हैं। नारायणदत्त शर्मा, लोहगढ़


सही नहीं बना फ्लाईओवर
जीरकपुर शहर तीन राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश को जोड़ता है। इस कारण यहां पर वाहनों का आवागमन ज्यादा होता है। सड़कों की चौड़ाई कम होने और फ्लाईओवर सही न बनने से शहर में जगह-जगह पर जाम लग रहा है। -सिमरनजीत सिंह, स्थानीय निवासी।





शहर में सच में जाम की बहुत बड़ी समस्या है। हमारे ट्रैफिक पुलिसकर्मी पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं। कोशिश है कि कहीं भी किसी को जाम में ना फंसना पड़े। -इंस्पेक्टर गुरवीर सिंह बड़ैच, प्रभारी, ट्रैफिक पुलिस जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed