फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Chandigarh's annual budget increased by Rs 591.35 crore

Mohali News: चंडीगढ़ के वार्षिक बजट में 591.35 करोड़ की बढ़ोतरी

Fri, 05 Jan 2024 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh's annual budget increased by Rs 591.35 crore
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ की झोली में इस बार केंद्र की ओर से 9.71 प्रतिशत अधिक बजट आया है। यूटी प्रशासन ने केंद्र को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 6087.10 करोड़ का अनुमानित बजट प्रस्तावित किया था, लेकिन केंद्र ने शहर के लिए 6678.45 करोड़ मुहैया कराए हैं। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की ओर से वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भेजे गए अनुमानित बजट में केंद्र सरकार ने 591.35 करोड़ की बढ़ोतरी की है। इसमें 9.71 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, बीते वित्त वर्ष में शहर के बजट में 7.36 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। मौजूदा वित्त वर्ष को अभी तीन माह शेष हैं, जिसके चलते शहर में विकास कार्याें में गति आने की उम्मीद है। शहर के लिए आवंटित कुल 6678.45 करोड़ के बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए 1121.65 करोड़, ऊर्जा के लिए 1158.46 करोड़ और हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट के लिए 1001.71 करोड़ का बजट आवंटित हुआ है। इसी तरह स्वास्थ्य के लिए 780.68 करोड़, पुलिस के लिए 822.65 करोड़, ट्रांसपोर्ट के लिए 463.67 करोड़ और अन्य मदों के लिए 1329.63 करोड़ आवंटित हुए हैं।
विज्ञापन

इनसेट
2022-23 वित्त वर्ष में बजट की स्थिति
प्रस्तावित बजट स्वीकृत अतिरिक्त राशि वृद्धि
5382.79 करोड़ 5779.12 करोड़ 396.33 करोड़ 7.36 %
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed