फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Chakka jam of farmers organizations got full support in Mohali city

किसान संगठनों के चक्का जाम को मोहाली शहर में मिला पूरा समर्थन

Sun, 07 Feb 2021 02:23 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Chakka jam of farmers organizations got full support in Mohali city
मोहाली। केंद्र सरकार की ओर से पारित कृषि के नए तीन कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों के आह्वान पर चक्काजाम को शहर के लोगों का पूरा समर्थन मिला। इस दौरान हर वर्ग के लोग किसानों के पक्ष में सड़कों पर उतरे, जिनमें काफी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग कानूनों के विरोध में डटे रहे। चक्काजाम के दौरान शहर की कई सड़कें बिल्कुल सूनी हो गई थी। जहां एयरपोर्ट रोड पर कई जगह चक्काजाम किया गया। वहीं, शहर के अंदरूनी हिस्सों की मुख्य सड़कों पर शहरी एरिया के लोगों ने खुद चक्काजाम किया।
विज्ञापन

इतना ही नहीं फेज-4 में तो एक नवविवाहित जोड़ा शादी के तुरंत बाद सीधा चक्काजाम में पहुंच गया। इस दौरान संघर्ष में शामिल लोगों ने जोड़े का भरपूर स्वागत किया और केंद्र के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, पुलिस ने ट्रैफिक को दूसरे रास्तों से बदल कर अन्य इलाकों से निकाला। इस दौरान शहर में किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना का मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन

किसान संगठनों के आह्वान पर चक्का जाम की काल दोपहर 12 से 3 बजे तक की थी। ऐसे में सभी इलाकों के लोग किसानों के पक्ष में सड़कों पर उतरे। इसमें दुकानदार, समाजसेवी, वकील, नौकरीपेेशा और नेता तक उनके समर्थन में आए। सड़कों के बीच ट्रॉलियां और अन्य वाहन खड़े कर प्रदर्शन किया गया। लोगों का कहना था कि जब किसान कृषि कानूनों के पक्ष में नहीं हैं। ऐसे में सरकार जल्दबाजी में फैसला क्यों ले रही है। दूसरी तरफ केंद्रीय कृषि मंत्री के बयान की भी निंदा की गई। इस दौरान एयरपोर्ट रोड पर गांव बांकरपुर, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च एवं गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां के सामने जाम लगाया गया। इसके अलावा फेज-3-5 के लाइट प्वाइंट, फेज-6 की लाइट, दारा स्टूडियो, फेज-7 के लाइट प्वाइंट पर लोग एक साथ जुटे और किसानों सहयोग का वायदा किया। इस दौरान किसी भी तरह की कोई इमरजेंसी सेवा प्रभावित नहीं होने दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के अगले ही दिन चक्काजाम में पहुंचे दूल्हा दुल्हन
जानकारी के मुताबिक जिस दौरान फेज-4 में किसान चक्काजाम करके नारेबाजी कर रहे थे, उसी समय एक युवक जसदीप सिंह जिसका विवाह एक दिन पहले ही शनिवार को हुआ था, वह अपनी दुल्हन को साथ लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ चल रहे चक्काजाम स्थल पर पहुंच गया। इन दोनों ने आपनी शादी का जोड़ा पहना हुआ था और दुल्हन के हाथों में मेहंदी लगी थी और चूड़ा पहना हुआ था। इस जोड़े को देखकर लोगों ने नव विवाहित दंपती को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया और उनके साथ मिलकर केंद्र के खिलाफ नारेबाजी भी की। यहां मौजूद किसानों ने इस हौसला अफजाई के लिए दोनों का धन्यवाद किया।

फ्लाइट की टिकटें देखकर एयरपोर्ट तक जाने दिया
जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट रोड पर जहां भी चक्काजाम लगाया गया था। वहां पर किसानों ने सभी आने-जाने वाले वाहनों को रोका हुआ था। लेकिन जो लोग एयरपोर्ट पर अपनी फ्लाइट लेने के लिए जा रहे थे सिर्फ उन्हीं को उनकी टिकट देखकर जाने दिया गया। एयरपोर्ट की ओर सिर्फ उन्हीं लोगों के वाहन जाने दिए गए जिनके पास उनकी फ्लाइट की टिकट थी। इसके अलावा एंबुलेंस आदि भी इसी तरह जाने दी और किसी को इमरजेंसी होने पर परेशानी नहीं होने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed