फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Chain snatched from woman buying vegetables; bystanders nab two snatchers.

Mohali News: सब्जी खरीदने आई महिला के गले से चेन झपटी, लोगों ने दो स्नैचर दबोचे

Thu, 03 Sep 2026 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Chain snatched from woman buying vegetables; bystanders nab two snatchers.
जीरकपुर। वीआईपी रोड पर शाम के समय सब्जी खरीदने आई महिला के गले से बाइक सवार स्नैचर चेन झपटकर फरार हो गए। महिला सब्जी खरीदने के बाद मोबाइल से ऑनलाइन भुगतान कर रही थी, तभी आरोपियों ने अचानक उसके गले पर हाथ डालकर चेन झपट ली। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बाइक सवारों का पीछा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

कुछ दूरी पर लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी लाभ सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed