{"_id":"6320e796b8645c29e64e93f7","slug":"chain-from-the-neck-of-five-women-immersed-in-devotion-thieves-took-off-one-s-earring-did-not-even-know-mohali-news-pkl4623198179","type":"story","status":"publish","title_hn":"नयागांव में भागवत कथा के दौरान पांच महिलाओं की सोने की चेन व एक कुंडल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नयागांव में भागवत कथा के दौरान पांच महिलाओं की सोने की चेन व एक कुंडल चोरी
विज्ञापन
नयागांव। भगवान की भक्ति में छह महिलाएं ऐसी डूबी कि उन्हें पता ही नहीं चला कि उनके गले से सोने की चेन और कान की बाली चोर कब उतार कर ले गए। जब आरती होने लगी तो उन्हें चोरी का अहसास हुआ और हड़कंप मच गया। घटना नयागांव कुमाऊं कालोनी स्थित श्री प्राचीन पंचमूर्ति शिव मंदिर में भागवत कथा के दौरान की है। पीड़ित महिलाओं में एक चंडीगढ़ पुलिस की मुलाजिम बताई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालने में जुटी है, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। यह चोरी साढ़े तीन लाख रुपये की बताई जा है।
कुमाऊं कालोनी स्थित प्राचीन पंचमूर्ति शिव मंदिर में दस सितंबर से भागवत कथा चल रही है। श्रद्धालु कथा को श्रवण कर रहे थे। इसी दौरान चोर पांच महिलाओं के गले से सोने की चेन और एक महिला के कान की बाली उतार ले गए। महिलाओं को कुछ पता नहीं चला। कथा के बाद जब आरती होने लगी तो महिलाओं को चोरी का पता चला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी कुलवंत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला शुरू किया।
वहीं, पीड़िता राजेश ने बताया कि मंदिर प्रबंधन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे। मंदिर कमेटी के प्रधान नारायण सिंह का कहना है कि भागवत कथा निजी व्यक्ति द्वारा करवाई जा रही है। सुरक्षा प्रबंध भी उसी व्यक्ति द्वारा किए जाने थे। पीड़िता सुदेश देवी, अर्चना पांडेय, माधवी, चंद्रा देवी ने कहा कि वह भगवान के घर आई थीं। लेकिन जिस तरह यह वारदात हुई उससे साफ है कि किसी भेदी का काम है। मामले की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
कोट्स
पांच महिलाओं की सोने की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है। जांच की जा रही है। आयोजकों की तरफ से पुलिस को पहले कोई सूचना नहीं दी गई थी। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -कुलवंत सिंह, थाना प्रभारी नयागांव