फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Chadhuni said that the central government used power to suppress the farmers' movement

मोहाली : कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे संघर्ष में पहुंचे किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी, कहा- केंद्र सरकार ने किसान आंदोलन दबाने में लगाई ताकत

Tue, 15 Jun 2021 02:10 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Chadhuni said that the central government used power to suppress the farmers' movement
मोहाली। केंद्र सरकार ने किसान आंदोलन को दबाने में अपनी पूरी ताकत लगा दी है। अब किसान जत्थेबंदियों में फूट होने की झूठी अफवाहें फैलाई जा रही हैं। यह बातें किसान यूनियन हरियाणा के प्रधान गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने सोहाना स्थित संयुक्त किसान मोर्चे के समर्थन में पुआद मंच द्वारा किए जा रहे आंदोलन में कहीं।
विज्ञापन

सोहना में किसानों के समर्थन में लोगों की हड़ताल आठवें दिन में दाखिल हो गई है। किसान नेताओं ने कृषि कानूनों के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे लोगों को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को देश की कोई फ्रिक नहीं है। पार्टी के नेता किसी भी तरीके से किसानों को दबाना चाहते हैं।
विज्ञापन

केंद्र पर पर जुबानी हमला बोलते हुए चढ़ूनी ने कहा कि जिस देश में ऑक्सीजन और दवा की कालाबाजारी हो जाए और अस्पतालों में भर्ती होने के लिए ब्लैक में पैसे देने पड़ें। ऐसे में देश के लोग महामारी से कैसे बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन केवल किसानों का ही नहीं बल्कि अन्य लोगों का भी संघर्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन न केवल गांवों तक नहीं बल्कि मोहाली, चंडीगढ़, पंचकूला और दिल्ली तक भी पहुंच गया है। इस अवसर पर परमिंदर सिंह सोहाना, अमरजीत सिंह नारायण, दविंदर सिंह बॉबी, मिदार सिंह और हरविंदर सिंह नंबरदार समेत कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed