फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   CCTV cameras are falling short to keep an eye on criminals in Derabassi

डेराबस्सी में अपराध को रोकने के लिए नहीं हैं पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे

Mon, 12 Sep 2022 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras are falling short to keep an eye on criminals in Derabassi
डेराबस्सी। शहर में अपराध को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे पर्याप्त नहीं हैं। इस कारण अपराधी वारदात करके आसानी से निकल जाते हैं। इनका पुलिस को कोई सुराग नहीं लग पाता। जानकारी के मुताबिक इस समय शहर में सिर्फ चार ही ऐसे प्वाइंट हैं जहां पर पुलिस की ओर से सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हुए हैं। जबकि शहर में कम से कम एक दर्जन के करीब ऐसे स्थान हैं जहां अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीसरी आंख होनी चाहिए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक इस समय बरवाला चौक पर आठ सीसीटीवी कैमरे, भांखरपुर ट्रैफिक लाइटों पर छह, बरवाला मार्ग पर स्थित बेहड़ा मोड़ पर तीन और पुलिस स्टेशन के बाहर तीन कैमरे स्थापित हैं। जबकि शहर के अंदरूनी कई ऐसे प्वाइंट हैं जहां कैमरे बेहद जरूरी हैं और यहां अक्सर भीड़भाड़ रहती है। इसके अलावा शहर के बाहरी भी अन्य ऐसे कई प्वाइंट हैं जहां से अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद आसानी से निकल जाते हैं।
विज्ञापन

इन बाहरी प्वाइंट पर नहीं हैं कैमरे
बता दें कि पुलिस की ओर से चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर बरवाला रोड के चारों प्वाइंट पर कैमरे स्थापित किए गए हैं। जबकि इसके अलावा शहर की गुलाबगढ़ रोड, हैबतपुर सड़क सहित इस्सापुर रेलवे फाटक, मुबारकपुर सड़क चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर अंबाला की तरफ ऐसे कई बाहरी प्वाइंट हैं जहां सीसीटीवी कैमरे स्थापित होने जरूरी हैं। क्योंकि अपराधी अपराध करने के बाद अगर दूसरे शहर या राज्य की ओर जाते हैं तो इन्हीं सड़कों से जा पाएंगे। लेकिन कैमरे न होने की वजह से उनका कोई सुराग नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की अंदरूनी सड़कों पर हर समय रहती है भीड़भाड़
शहर के बाहरी प्वाइंट के अलावा शहर कर अंदरूनी सड़कों पर हर समय भीड़भाड़ रहती है और अपराधी वारदातें भी यहीं ज्यादा होती हैं। डेराबस्सी के रामलीला मैदान में हर समय भारी भीड़ रहती है। इसके अलावा कॉलेज रोड पर शक्ति नगर के बाहर हर समय भारी भीड़ रहती है। शहर की पुरानी अनाज मंडी, मुख्य मार्ग पर स्थित सब्जी मंडी के बाहर, हैबतपुर की मार्केट और गुलाबगढ़ रोड पर स्थित मार्केट में कैमरों की बेहद जरूरत है।
शहर में बढ़ रहीं आपराधिक वारदातें
शहर में लंबे समय से लगातार अपराधी वारदातें बढ़ रही हैं। पिछले दिनों चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर हरजीत नागपाल के दफ्तर में हथियारबंद लुटेरों ने सरेआम एक करोड़ रुपये की लूट को अंजाम दिया था। लुटेरों ने पीछा कर रहे एक फल विक्रेता को गोली मार दी थी जिसकी जान पर बन आई थी। उसकी पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के बाद जान बची थी। इसके अलावा शहर में आए दिन झपटमारी की वारदातों आम हो गई हैं। जिसमें मोटरसाइकिल सवार झपटमार महिलाओं के गले से चेन और लोगों के हाथों से मोबाइल छीनकर आसानी से फरार हो जाते हैं, लेकिन सीसीटीवी न होने के कारण पुलिस को कोई सुराग नहीं मिलता। इसके अलावा शहर में चोरी की वारदातें भी लगातार बढ़ती जा रही हैं। अक्सर चोर शहर की बाहरी कॉलोनियां जिनमें शक्ति नगर, कॉलेज कॉलोनी, बरवाला रोड, गुलाबगढ़ रोड और हैबतपुर रोड पर बसी कॉलोनियों में बने घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आसानी से फरार हो जाते हैं।
लंबे समय से फाइलों में दबी है योजना
पुलिस और प्रशासन की ओर से शहर में बढ़ रहीं आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए कई बार सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बनाई है। लेकिन अभी तक सिर्फ एक साल पहले उक्त चार प्वाइंट पर ही कैमरे लगे हैं। जबकि बाकी स्थानों पर कैमरे लगाने की योजना फाइलों में दब कर रह गई है।

जल्द लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
शहर के अन्य मुख्य प्वाइंट पर भी जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए एक प्रस्ताव बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। अब तक पुलिस जो प्वाइंट रह गए हैं उनमें निजी लोगों के सीसीटीवी कैमरों की मदद लेनी पड़ती है। अगर शहर के सभी प्वाइंट कवर हो जाएं तो इससे अपराध को जल्द सुलझाने और रोकने में काफी मदद मिलेगी। -हरविंदर सिंह खैराख् डीएसपी, डेराबस्सी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed