फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Catch Reservation Thief Morcha demonstrated wearing black clothes

Mohali News: रिजर्वेशन चोर पकड़ो मोर्चे ने काले कपड़े पहन किया प्रदर्शन

Sun, 21 Jan 2024 03:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Catch Reservation Thief Morcha demonstrated wearing black clothes
मोहाली। फेज-7 लाइट पॉइंट पर एससी-बीसी महा पंचायत पंजाब की ओर से चल रहे रिजर्वेशन चोर पकड़ो मोर्चे के 31वें दिन शनिवार को मोर्चा के नेताओं ने काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान पर वादाखिलाफी के आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बीच चौक पर मटके फोड़े।इस अवसर पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मौके पर मोर्चे के नेता जसवीर सिंह पमाली, बलविंदर सिंह कुंभड़ा, अवतार सिंह सहोता, रेशम सिंह काहलों, लखवीर सिंह वडाला, गुरमुख सिंह ढोलन माजरा, अजायब सिंह बठोई, प्रवीण टांक ने कहा कि सरकार के पास सिर्फ झूठे वादों का भंडार है और लोगों को आश्वासन के अलावा कुछ हाथ नहीं लगा। सरकार फर्जी सर्टिफिकेट के दोषियों पर कानूनी कार्रवाई नहीं कर सकती, ऐसे सरकार से उम्मीद रखना व्यर्थ है। वोट पाने के लिए सरकार को एससी-बीसी समाज की याद आती है, लेकिन कड़ाके की ठंड में बैठे लोगों को किसी आरक्षित सीट से जीतने वाले विधायक या मंत्री को याद नहीं आई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आगामी 2024 के चुनाव में किसी बेईमान नेता को अपने क्षेत्र में घुसने नहीं देंगे। इस मौके पर चेयरमैन रघुवीर सिंह बडाला, बलजीत सिंह सलाणा, बलजीत सिंह ककराली, अवतार सिंह सांपला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed