फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case registered for selling someone else's flat as one's own

Mohali News: दूसरे के फ्लैट को अपना बताकर बेचने के आरोप में केस दर्ज

Tue, 11 Jun 2024 05:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Case registered for selling someone else's flat as one's own
जीरकपुर। दूसरे के फ्लैट को अपना बताकर बेचने के आरोप में ढकोली पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान दीपक गोयल निवासी पंचकूला के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में ममता देवी निवासी पंचकूला ने बताया कि वे पिछले कई साल से पंचकूला में रह रहे हैं और उन्हें पंचकूला के आसपास मकान की तलाश थी। जिसके चलते उनके किसी जानकार ने उनकी मुलाकात दीपक गोयल से करवाई थी। दीपक गोयल ने उन्हें बताया कि उसका इम्पीरियल गार्डन में टू-बीएचके का एक फ्लैट है जो वह बेचना चाहता है। पंचकूला के नजदीक होने के चलते उन्होंने पीरमुछल्ला में बताए गए फ्लैट की 17 लाख 61 हजार में डील कर ली। उन्होंने सात लाख रुपये बयाने के रूप में दिए और एक लाख अलग से दिए। उन्होंने दीपक को कुल 8 लाख रुपये दिए और रजिस्ट्री के लिए 25 नवंबर 2020 का टाइम दिया गया। लेकिन उसके बाद से ही दीपक रजिस्ट्री करवाने से टालमटोल करने लगा। जब उन्होंने इम्पीरियल गार्डन सोसाइटी में जाकर पूछताछ की तो उन्हें पता चला कि फ्लैट दीपक के नाम नहीं है। जब उन्होंने दीपक से अपने पैसे मांगे तो दीपक ने पैसे ट्रांसफर करने की फर्जी स्लिप उन्हें भेज दी और अब उसने फोन उठाना बंद कर दिया। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी दीपक के खिलाफ 406 और 420 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed