फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case registered against three more people for illegal mining in Nada

नाडा में अवैध खनन में तीन और लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 13 Dec 2021 01:33 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Case registered against three more people for illegal mining in Nada
नयागांव। पिछले दिनों गांव नाडा में हुए अवैध खनन के मामले में वन विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने एक और केस दर्ज कर इसमें तीन लोगों को नामजद किया है। नए नामजद तीनों आरोपियों में महेंद्र और राकेश कुमार निवासी गांव नाडा और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल है। तीनों के खिलाफ पीएलपीए और अवैध खनन की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं नामजद नए तीन लोगों समेत इस मामले में वन विभाग का गार्ड दिलप्रीत सिंह और ब्लॉक अधिकारी भूपेंद्र सिंह निलंबित हो चुका है, और कुल 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। इससे पहले नामजद आरोपियों में ठाठराम और लखविंदर सिंह दोनों निवासी नाडा और गोविंद नगर निसाी राजिंदर सिंह शामिल है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नाडा में हुए अवैध खनन के इस मामले में वन अधिकारी की ओर से एसएसपी मोहाली को शिकायत भेजी गई थी। वन अधिकारी की शिकायत पर ही पुलिस ने कार्रवाई की है। नयागांव के थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि वन विभाग की ओर से दी गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए इस मामले में नए तीन आरोपियों को नामजद किया है। इस मामले को लेकर पुलिस ने रविवार को आरोपियों के घर पर छापा मारा था, लेकिन आरोपी घर से फरार हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed