फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case registered against five individuals regarding a 40,000 loan obtained using forged documents; loan also taken in the name of a deceased woman

Mohali News: फर्जी दस्तावेज से 40 हजार रुपये के लोन मामले में पांच पर मामला, मृत महिला के नाम पर भी लिया कर्ज

Sat, 19 Sep 2026 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Case registered against five individuals regarding a 40,000 loan obtained using forged documents; loan also taken in the name of a deceased woman
जसप्रीत कौर ने डीजीपी पंजाब को दी थी शिकायत, मोबाइल से दस्तावेज हासिल करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। पंजाब स्टेट क्राइम पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोन लेने और धोखाधड़ी करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई निहाल सिंह वाला निवासी जसप्रीत कौर की शिकायत पर की गई है। आरोपियों में हरमनजीत कौर, उसकी बहन हरजीत कौर, अपमनी लिमिटेड भदौड़ का कर्मचारी तरविंदर सिंह, शुभ लक्ष्मी प्राइवेट फाइनांस लिमिटेड मोगा का कर्मचारी संदीप सिंह और पंजाब एंड सिंध बैंक की अजीतवाल शाखा के तत्कालीन ब्रांच मैनेजर पीयूष वालिया शामिल हैं। केस थाना पंजाब स्टेट क्राइम मोहाली में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। जसप्रीत कौर ने डीजीपी पंजाब को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि हरमनजीत कौर ने उनके मोबाइल से कुछ लोगों के दस्तावेज हासिल किए। इन दस्तावेज पर अपनी फोटो लगाकर विभिन्न बैंकों और फाइनांस कंपनियों से लोन लिया गया। शिकायत में दर्शन सिंह निवासी निहाल सिंह वाला पर भी दस्तावेज तैयार करने में भूमिका का आरोप है।
क्राइम जोन बठिंडा के डीएसपी लखविंदर सिंह की 24 जुलाई 2026 की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में तीन मुख्य फर्जीवाड़े सामने आए हैं। पहले मामले में मनदीप कौर के नाम पर अपमनी लिमिटेड से 40 हजार रुपये का लोन मंजूर हुआ। इसमें से 36 हजार रुपये उनके पंजाब एंड सिंध बैंक अजीतवाल के खाते में जमा हुए। मनदीप के पति ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी के दस्तावेज पर हरमनजीत कौर ने अपनी फोटो लगाकर फर्जी तरीके से लोन लिया।
विज्ञापन



दूसरे मामले में जसविंदर कौर की मृत्यु 8 नवंबर 2019 को हो चुकी थी। इसके बावजूद वर्ष 2022 में उनके नाम पर शुभ लक्ष्मी प्राइवेट फाइनांस लिमिटेड से 40 हजार रुपये का लोन लिया गया। रिपोर्ट के अनुसार, जसविंदर कौर के बैंक रिकॉर्ड में लगी फोटो हरमनजीत कौर की मां जसवीर कौर की थी। तीसरे मामले में हरजीत कौर के नाम पर 40 हजार रुपये का लोन लिया गया। जांच में हरमनजीत कौर और हरजीत कौर ने लोन की राशि भरने की बात स्वीकार की। हरजीत कौर के खाते में 7 जून 2022 को 36,742 रुपये जमा हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




जांच के बाद दर्ज हुआ केस

जांच अधिकारी रेणु साहू ने बताया कि डीएसपी क्राइम जोन बठिंडा की तथ्य जांच रिपोर्ट और जिला अटॉर्नी (लीगल) की राय के आधार पर केस दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे। पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के निदेशक कार्यालय ने 16 सितंबर 2026 को ये निर्देश जारी किए। इसके बाद स्टेट क्राइम थाना मोहाली ने 17 सितंबर को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा है कि जांच के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका या नए तथ्य सामने आते हैं तो कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed