फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case registered after two years against those accused of attempting to rape a woman

Mohali News: महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपियों पर दो साल बाद केस दर्ज

Sun, 28 Jan 2024 08:40 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 08:40 PM IST
विज्ञापन
Case registered after two years against those accused of attempting to rape a woman
पुलिस को जांच करने में लगे लंबा वक्त, एसएसपी को वर्ष 2022 में दी थी पीड़ित ने शिकायत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। स्टोर पर काम करने वाली महिला से अश्लील हरकतें करने व दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में फेज-1 थाना पुलिस ने करीब दो साल बाद तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान रत्न सिंह निवासी मंडेर नगर खरड़, अनुजदीप परमार निवासी टावर नंबर -4 आंसल ऑर्चिट खरड़ व दर्पण कपूर निवासी सेक्टर-8 चंडीगढ़ के रूप में हुई है।
जांच अधिकारी ने बताया कि सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। मामले की शिकायत करीब दो वर्ष पहले 28 फरवरी 2022 को एसएसपी मोहाली को दी गई थी। आरोप साबित करने में पीड़ित युवती को दो साल लग गए और अब पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


30 वर्षीय पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी मोहाली को दी थी। शिकायत में आरोप लगाया था कि वह इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8बी में एक कंपनी के स्टोर में काम करती थी। आरोपी उसे दफ्तर में बुलाकर अश्लील हरकतें करते और बुरी नजर रखते थे। वह उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करते व परेशान करते। इसकी शिकायत की जांच डीएसपी सिटी -1 के पास पहुंची थी। उन्होंने रिपोर्ट एसपी ट्रैफिक को सौंपी थी। जिसके बाद एसएसपी मोहाली के निर्देशों पर मामला दर्ज किया गया। इसकी जांच के लिए पुलिस को काफी लंबा समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed