फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case on four in-laws including husband for stealing in the house

Mohali News: घर में चोरी करने के आरोप में पति समेत चार ससुरालियों पर केस

Tue, 18 Jul 2023 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Case on four in-laws including husband for stealing in the house
जीरकपुर। ढकोली पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके बंद पड़े फ्लैट से पढ़ाई और ड्यूटी के कागजात, पासपोर्ट, प्रॉपर्टी के दस्तावेज, एक लाख नकद, सोने के गहने, लॉकर की चाबियां व कपड़े आदि चोरी करने के आरोप में पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोपियों की पहचान पति वरुण मल्होत्रा, सास सविता मल्होत्रा, उनके रिश्तेदार कुशम गलिजा व विकास के रूप में हुई है। पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता पायल मल्होत्रा पत्नी वरुण मल्होत्रा निवासी ढकोली ने बताया कि उसकी शादी 2004 में हुई थी। विवाद के कारण उनका तलाक का केस चल रहा है, जिसके चलते वे दोनों अलग-अलग रहते हैं। छह जुलाई को वह अपने ढकोली स्थित फ्लैट को लॉक लगाकर नोएडा किसी काम से गई थी। जब वह वहां से वापस आई तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद सोसायटी के गेट की सीसीटीवी चेक की तो पता चला कि उसका पति, सास और दो अन्य रिश्तेदार गाड़ी में आए और गेट पर एंट्री किए बिना अंदर आकर चोरी की। जांच अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed