फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case of murder of auto driver in Kharar solved

खरड़ में हुई ऑटो चालक की हत्या का केस सुलझा

Tue, 02 Feb 2021 01:50 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Case of murder of auto driver in Kharar solved
मोहाली। खरड़ के गांव बत्ता में करीब 8 दिन पहले हुई ऑटो चालक जोधा सिंह की हत्या का केस खरड़ पुलिस ने सुझला लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी और वारदात में इस्तेमाल बाइक और प्वाइंट 315 बोर की पिस्तौल बरामद कर ली है। आरोपी की पहचान निरभ्य सिंह निवासी रजिंदरगढ़ थाना बडाली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसएसपी सतिंदर सिंह ने कहा कि आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि मृतक की पत्नी परमजीत कौर के परिवार से उसका काफी लगाव था। उनके घर उसका आना-जाना था। निरभ्य सिंह नहीं चाहता था कि परमजीत और जोधा सिंह की शादी हो। परमजीत कौर की शादी को लेकर जोधा सिंह से निरभ्य सिंह रंजिश रखने लगा था। आरोपी ने बताया कि 25 जनवरी को वह अपने नौकर दीपक के साथ अपनी बाइक पर चुन्नी आया। उन्होंने कपड़े से अपने मुंह कवर किए हुए थे। जहां से जोधा सिंह रोजाना अपने ऑटो में सवारियां लेकर जाता था। उन्होंने उसे कहा कि घडुआं से कुछ सवारियां लेकर आनी हैं। वह उसे किराये पर लेकर चले गए। इस दौरान निरभ्य सिंह ऑटो में बेठ गया। जबकि उसका नौकर पीछे बाइक पर आ रहा था। जब यह लोग एसवाईएल नहर गांव बत्ता के पास पहुंचे तो निरभ्य सिंह ने ऑटो चालक के सिर पर गोली मार दी। इसके बाद उस पर किरच से हमला किया और वह बाइक पर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को काबू कर लिया। जबकि उसके साथी को गिरफ्तार करने के लिए छापा मारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed