फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case of attempt to murder registered against those accused of attacking students

Mohali News: छात्रों पर हमला करने के आरोपियों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

Fri, 05 Jul 2024 03:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Fri, 05 Jul 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Case of attempt to murder registered against those accused of attacking students
सीसीटीवी फुटेज से की जा रही हमलावरों की पहचान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खरड़। दीप होम्स के पास दो छात्राें पर हमला करने और हवाई फायर करने के आरोपियों पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। इस वारदात को लेकर पुलिस के पास अलग-अलग सीसीटीवी कैमरों की फुटेज हाथ लगी है। सीसीटीवी फुटेज में 24 से अधिक युवक हाथों में तलवार लिए एक युवक को बीच सड़क पर गिराकर पीट रहे हैं। उस पर तलवारों से वार किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी सीसीटीवी फुटेज में वही लड़के भागते नजर आ रहे हैं। तीसरी फुटेज में हमलावर एक गली में हथियारों से लैस होकर गुजरते दिखाई दिए हैं। डीएसपी कर्ण संधू ने बताया कि फिलहाल अज्ञात हमलावरों पर इरादा कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।


बता दें कि इस हमले में सोनीपत के रहने वाला 20 वर्षीय उज्ज्वल घायल हुआ था। वह एक कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। उज्ज्वल को मोहाली के मैक्स अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसे हेड इंजरी हुई है। दूसरे घायल स्टूडेंट के बारे में कोई सूचना नहीं मिल सकी है। यह वारदात शनिवार रात की है। दीप होम्स के निकट फ्लैट्स की तरफ से छात्रों का एक गुट भागता हुआ दिखाई दिया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथों में तलवार व अन्य हथियार लेकर एक गुट दो छात्रों का पीछा कर रहे थे। इस दौरान लोगों ने करीब तीन हवाई फायर की आवाज भी सुनी। सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के अनुसार भारी संख्या में बाहर से आए कुछ छात्रों ने दो छात्रों का पीछा किया और हाईवे के किनारे स्थित जायका रेस्टोरेंट के सामने काबू कर लिया। इस दौरान उज्ज्वल सहित दूसरे छात्र पर डंडे-रॉड एवं तेजधार हथियार से वार किए गए और गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद सभी हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed