फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   case filed on two person doing fraud with bank

बैंक से ठगी करने के आरोप में दो पर केस

Mon, 20 Jan 2020 09:00 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
case filed on two person doing fraud with bank
जीरकपुर। ढकोली पुलिस ने पीरमुछल्ला स्थित एसबीआई बैंक के मैनेजर की शिकायत पर बैंक के साथ ठगी करने के आरोप में दो अलग-अलग फर्मों के दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार चल रहे हैं। बैंक मैनेजर ने शिकायत में बताया के उक्त लोगों ने बैंक से कर्ज लिया था पर न तो उन्होंने कर्ज लेकर काम शुरू किया और न ही बैंक का कर्ज वापस किया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी मलकीत सिंह ने बताया कि मैनेजर की शिकायत पर सोढी दुपट्टा व क्लॉथ हाउस मेन मार्केट अंबाला-चंडीगढ़ रोड जीरकपुर के मालिक परमवीर सिंह उर्फ जुझार सिंह निवासी दयालपुरा के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसने कपड़े का व्यापार करने के लिए बैंक से 8 लाख रुपये कर्ज लिया था पर वे पैसे लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

एक ओर मामले में पुलिस ने एसके इंटरपराइजिस दुकान नंबर 390 नजदीक विजय बैंक अम्बाला रोड जीरकपुर के मालिक सतीश कुमार निवासी 848 अम्बाला कैंट ने कारोबार के लिए बैंक से कर्ज लेकर काम बंद करके बैंक को समय पर किस्तों का भुगतान न करके धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है। बता दें कि इससे पहले ढकोली थाने में इसी बैंक की शाखा के साथ ठगी करने के 9 मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed