फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   case filed on biy for teasing a minor girl

नाबालिग से छेड़खानी पर युवक के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 12 Jan 2020 08:54 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
case filed on biy for teasing a minor girl
लालड़ू। थाना हंडेसरा के पास स्थित एक गांव की एक 14 वर्षीय लड़की के साथ छेड़खानी और जबरदस्ती की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने अपने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि वह दसवीं की छात्रा है। शनिवार शाम अपने पड़ोसियों की छत पर किसी काम के लिए गई थी तो वहां गांव का एक युवक नवदीप सिंह उसके पीछे-पीछे छत पर आ गया। उसने पहले उससे छेड़खानी की और फिर उससे जबरदस्ती करने की कोशिश की। वह किसी तरह उसके चंगुल से बचकर निकली। इस संबंध में सारी बात उसने घर आकर अपने परिजनों को बताई। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर नवदीप सिंह के खिलाफ आईपीसी 354, 354-ए, 376, 511 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed