फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case filed against six people for attacking them on the road

Mohali News: सड़क पर घेरकर मारपीट करने के आरोप में छह लोगों पर केस दर्ज

Sat, 17 May 2025 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Case filed against six people for attacking them on the road
लांडरां/बनूड़। एक युवक को सड़क पर घेरकर पीटने के मामले में बनूड़ थाने की पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सदर के प्रमुख इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह ने बताया कि जोरा सिंह निवासी गांव उड़दन जिला पटियाला ने बनूड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह वीरवार को अपनी गाड़ी में उड़दन से फरीदपुर लिंक रोड पर जा रहा था। रास्ते में दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात युवकों ने उसकी गाड़ी को घेर लिया। जब वह अपनी गाड़ी से बाहर निकला तो एक युवक ने उसकी गर्दन पर कट्टा तान दिया। इसी बीच खेतों से दो अन्य व्यक्ति दौड़ते हुए आए और उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद उसकी जेब में रखे 14,300 रुपये छीन लिए। वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के लिए राजपुरा और एपी जैन अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। थाना प्रमुख ने बताया कि जोरा सिंह की शिकायत के आधार पर गांव उड़दन निवासी गुरविंदर सिंह व उसके पांच अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed