फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case filed against 300 supporters including leaders for violating Corona rules in Mohali

मोहाली : भारी पड़ा कोरोना नियमों का उल्लंघन.. नेताओं समेत 300 समर्थकों पर महामारी फैलाने की धाराओं के तहत केस दर्ज

Tue, 08 Jun 2021 02:22 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 300 supporters including leaders for violating Corona rules in Mohali
मोहाली। कोरोना काल में सामाजिक दूरी और अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने नेताओं पर शिकंजा कसा है। शिअद और ‘आप’ के दिग्गज नेताओं समेत 300 समर्थकों पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सरकार इस कार्रवाई से संकेत देना चाहती है कि नियम सबके लिए बराबर हैं। हालांकि दूसरी पार्टियां कोविड काल में उद्घाटनों के नाम पर सेहतमंत्री द्वारा की जाने वाली जनसभाओं पर सवाल उठा रही हैं। नेताओं का कहना है कि वहां पर शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

कोरोना के मद्देनजर शहर में मिनी लॉकडाउन लगा हुआ है। शादी व संस्कार जैसे समारोह में 10 लोगों से अधिक के शामिल होने की अनुमति नहीं है, लेकिन गत दो दिनों से दो बड़ी पार्टियों ने आयोजन किए। इन दोनों धरनों में कई जगह नेता मास्क पहनना तो भूले ही, साथ ही सामाजिक दूरी का भी उल्लंघन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बैठक में दिए केस दर्ज करने के आदेश
सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोविड को लेकर रिव्यू मीटिंग की। इसमें इस मद्दे को लेकर भी चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने डीजीपी पंजाब को तुरंत रैलियों में शामिल नेताओं पर केस दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद जिला पुलिस भी हरकत में आ गई। दोनों रैलियों की मीडिया में छपी खबरें व वीडियो देखे गए। इस दौरान सारी स्थिति का अनुमान लगाया गया और दोनों दल के नेताओं पर मटौर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed