{"_id":"67b24c920b6908258a0f84f8","slug":"case-against-three-for-attack-on-block-officer-two-arrested-mohali-news-c-71-1-mli1005-125657-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: ब्लॉक अधिकारी पर हमले में तीन पर केस, दो काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: ब्लॉक अधिकारी पर हमले में तीन पर केस, दो काबू
विज्ञापन
डेराबस्सी। वन विभाग कार्यालय में ड्यूटी के दौरान ब्लॉक अधिकारी पर हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया और वहां से उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
आरोपियों की पहचान सुरिंदर सिंह उर्फ सिंदर निवासी गांव महमदपुर, नवजिंदर सिंह निवासी महमदपुर और जग्गी निवासी अमलाला के रूप में हुई है। इनमें से पुलिस ने नवजिंदर सिंह और जग्गी को गिरफ्तार कर लिया है।
डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ ने कहा कि सरकारी कार्यालय में ड्यूटी के दौरान सरकारी कर्मचारी पर हमला अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
थाना प्रमुख मनदीप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घायल के बयान दर्ज कर उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया गया था। दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है।
उल्लेखनीय है कि वन विभाग के ब्लॉक अधिकारी गुरदीप राम ने दर्ज कराई शिकायत में आरोप लगाया था कि कुछ लोग अपने निजी वाहन वन कार्यालय में पार्क करते हैं। कुछ निजी बस चालक अपनी बसें कार्यालय गेट के सामने सड़क पर खड़ी कर देते हैं, जिससे आवागमन में असुविधा होती है। उन्होंने निजी बस चालक से वाहन को किनारे करने को कहा, जिस पर चालक भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।